{"_id":"570017024f1c1b3701f0020e","slug":"publicity-for-the-sp-will-remove-the-bicycle-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार-प्रसार के लिए सपा निकालेगी साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार-प्रसार के लिए सपा निकालेगी साइकिल यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिला कार्यालय में शनिवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई।
- फोटो : विनोद गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। सेक्टर और बूथ कमेटियों की सक्रियता तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार पर बल दिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 18 से 27 अप्रैल तक साइकिल यात्रा कर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया जाना है।
बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी, बूथ कमेटियों की सक्रियता की समीक्षा करें। विधायकों, वरिष्ठ नेताओं को इस दस दिन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर रणनीति बनाने को कहा। बताया कि सामने 2017 का लक्ष्य है। विरोधी दलों के पास कुछ नहीं है। केवल गलत अफवाह फैलाकर पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
सदर विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि देश की आजादी के बाद प्रदेश में समाजवादी सरकार को छोड़कर किसी दल ने गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, अल्पसंख्यकाें के आंसू पोंछने का कार्य नहीं किया। डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी को चाहिए कि पार्टी का जो भी एजेंडा निर्देश हो। उस पर गंभीर होकर पार्टी के लिए कार्य करें। जिला महासचिव आफाक अहमद, डॉ. कृष्णभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, राजेश्वर मणि त्रिपाठी के अलावा तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।