{"_id":"6a3068d0ca9728c17a071caa","slug":"public-outreach-campaign-launched-to-mark-12-years-of-service-and-good-governance-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-159810-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेवा और सुशासन के 12 साल पूरे होने पर चलाया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेवा और सुशासन के 12 साल पूरे होने पर चलाया जनसंपर्क अभियान
Tue, 16 Jun 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। केंद्र की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने बिस्कोहर मंडल के ग्राम नंगा महादेव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। मुफ्त राशन, आवास, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर सरकार की नीतियों का पत्रक भी साझा किए।
इस अवसर पर बच्चा राम पांडेय, शिवपति उपाध्याय, राम नरेश पासवान, रामपाल सिंह, प्रीतम मिश्र, कन्हैया वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर बच्चा राम पांडेय, शिवपति उपाध्याय, राम नरेश पासवान, रामपाल सिंह, प्रीतम मिश्र, कन्हैया वरुण आदि मौजूद रहे।