फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PTM will be held in council school, parents will tell deficiency

Maharajganj News: परिषदीय स्कूल में होगा पीटीएम, अभिभावक बताएंगे कमी

Mon, 10 Jul 2023 06:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
PTM will be held in council school, parents will tell deficiency
- शिक्षक-अभिभावक बैठक के माध्यम से शैक्षिक सुधार की दिशा में होगा प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले सभी 1695 परिषदीय व 13 कस्तूरबा विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पैरेंटस-टीचर्स मीटिंग) होगी। इसमें अभिभावकों की ओर से कमियों को बताया जाएगा, जिससे कि सुधार करते हुए बच्चों की बेहतर ढंग से पढ़ाई हो सके।
जिले में संचालित होने वाले परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में लगभग दो लाख 75 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत है। इन विद्यार्थियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से शिक्षकों की ओर से प्रयास किया जाता है। विद्यार्थियाें को बेहतर ढंग से शिक्षित किए जाने व उनका मूल्यांकन करते हुए कमियों को बताने के लिए अब कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर परिषदीय स्कूल में भी अभिभावक-शिक्षक बैठक होगी। विद्यालय की ओर से इसकी तिथि निर्धारित करते हुए अभिभावकों को स्कूल में आमंत्रित किया जाएगा। अभिवावक बच्चों की शिक्षा से संबंधित कमियों को बताएंगे तथा विद्यालय की ओर से सुधारात्मक दृष्टि से इसकी पहल भी की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार इतने स्कूलों में होगी बैठक
नौतनवां ब्लॉक के 212, निचलौल के 182,पनियरा के 158, सदर के 141, मिठौरा के 153, सिसवा के 129, घुघली के 152, परतावल के 131, धानी के 50, फरेंदा के 136, लक्ष्मीपुर के 143 व बृजमनगंज के 121 स्कूलों में बैठक होगी। बैठक के लिए विद्यालयों को अपनी समयसारिणी बनानी होगी।
-----------------------------------
कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक की बैठक होगी। उसमें अभिभावक सुधारात्मक दृष्टि से सुझाव देंगे, जिसे अमल में लाते हुए बच्चों को और बेहतर शिक्षा देने का प्रयास होगा।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed