{"_id":"5d7beb858ebc3e015d44bdce","slug":"protest-maharajganj-news-gkp321485332","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे कोषागारकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे कोषागारकर्मी
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर विरोध जताते कोषागार के कर्मचारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे कोषागारकर्मी
छह सूत्री मांगों के समर्थन में कोषागार कर्मियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी रहा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छह सूत्री मांगों के समर्थन में कोषागार कर्मियों का काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारी शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन देंगे। उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिंह ने भी कोषागार संघ के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की।
उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि एक जनवरी 1996 के उपरांत वेतन आयोग की संस्तुतियों के आधार पर सचिवालय लेखा संवर्ग का पुनर्गठन कर कोषागार कर्मियों को भी सचिवालय के लेखा संवर्ग की तर्ज पर लाभ देने, कनिष्ठ सहायकों के पदोन्नत के लिए दस प्रतिशत कोटा निर्धारित किए जाने आदि की 16 सितंबर को निदेशक कोषागार लखनऊ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जताने वालों में महेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश, आशीष कुमार सिंह, जय प्रकाश धर दुबे, रामा मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, मकबूल अहमद आदि शामिल रहे।