Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protest against cruelty to animals

Maharajganj News: पशुओं से क्रूर व्यवहार के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 06 Jan 2023 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Protest against cruelty to animals
नेपाल में पशुओं के साथ क्रूर व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
पशुओं से क्रूर व्यवहार के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नेपाल के लोगों ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी
सोनौली। छुट्टा पशुओं के प्रबंधन के नाम पर नेपाल में सिद्धार्थनगर नगरपालिका कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा पशुओं को ट्रक से बांधकर घसीटे जाने पर शहरवासियों में काफी आक्रोश है। लोगों ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की ।
दीपलव शाही, हरि पौडेल, धीरेंद्र पंथ, कमलेश गुप्ता ने बताया कि नगरपालिका की कार्यशैली ठीक नहीं है। नगर निगम के कर्मचारी व नगर पुलिस की टीम पशुओं को नगर पुलिस की गाड़ी के पीछे खिंचकर ले गई है। कुछ समय पहले बुद्धा चौक में एक गाय को ट्रक के पीछे बांधे जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी तरह बुधवार देर रात एक और तस्वीर ने सोशल मीडिया में हंगामा कर दिया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर नगरपालिका प्रमुख इस्तियाक अहमद खान ने बताया कि घटना वैसी नहीं हुई, जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है। ये पशु गाय नहीं है। उसे काबू में करने में 4-5 लोग घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed