फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protection of crops through fencing, grant from the Horticulture Department

Maharajganj News: फेसिंग से फसलों की सुरक्षा, उद्यान विभाग से अनुदान

Fri, 27 Feb 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Protection of crops through fencing, grant from the Horticulture Department
15 आवेदकों संग जिला उद्यान अधिकारी ने की बैठक
विज्ञापन

13 आवेदकों से मांगा बिल- बाउचर, 1.50 लाख अनुदान
महराजगंज। खेत में बेसहारा पशु व जंगली जानवर फसलों की तबाही नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए उद्यान विभाग की फेसिंग योजना से 1000 मीटर तक तीन तारों की मदद से किसान फेसिंग करा सकेंगे।
बृहस्पतिवार जिला उद्यान अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी ने आवेदन करने वाले 15 किसानों के साथ बैठक कर शासन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए फेसिंग के लिए बिल बाउचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया कि एक हजार मीटर फेसिंग के लिए 1.50 लाख रुपये का अनुदान प्रत्येक आवेदक किसान को दिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी ने खेत में फसल सुरक्षा के लिए तीन लेयर में फेसिंग की जानकारी आवेदनकर्ताओं को दी। बताया कि फेसिंग के इच्छुक किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे जिसकी अंतिम तिथि बीत जाने के बाद शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

आवेदक को 1000 मीटर तार फेसिंग का अनुदान लाभ दिया जाएगा। यह तार फेसिंग तीन लेयर में करनी होगी और प्रत्येक 10 मीटर की दूरी पर सपोर्ट के लिए लोहे के खंभे लगाए जाएंगे। सभी प्रक्रिया पूरी करके आवेदकों को बिल बाउचर प्रस्तुत करना होगा। सत्यापन के बाद 50 फीसदी का अनुदान लाभ दिया जाएगा। प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर अनुदान खाते में आंतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed