फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Proposed railway route: 36 bridges will be constructed in 24.8 kilometers

प्रस्तावित रेल मार्ग : 24.8 किलोमीटर में 36 पुलों का होगा निर्माण

Tue, 11 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 11 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Proposed railway route: 36 bridges will be constructed in 24.8 kilometers
महुअवा गांव में रेलवे लाइन को लेकर सर्वे करती टीम।
महराजगंज। घुघुली-महराजगंज-आनंदनगर रेल लाइन के पहले चरण का काम जल्द शुरू हाेगा। इसमें घुघुली से महराजगंज तक 24.8 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। परियोजना के तहत इस मार्ग पर कुल छोटे-बड़े कुल 36 पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से 430 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में नई रेलवे लाइन परियोजना के लिए घुघुली से आनंदनगर के बीच प्रस्तावित रेलवे लाइन का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में घुघुली से महाराजगंज तक 24.8 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के तहत महुआ में बड़ा रेलवे स्टेशन बनेगा।
विज्ञापन

यहां पर पांच रेलवे लाइनें बिछाई जाएंगी। इससे यह स्टेशन यात्रियों और मालगाड़ियों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिकारपुर और पिपरा मुंडेरी में हाल्ट स्टेशन बनेगा। इन छोटे स्टेशनों के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को रेल सेवा का अधिक लाभ मिलेगा और वे आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण के लिए 430 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके अंतर्गत रेलवे ट्रैक बिछाने, स्टेशन निर्माण, पुलों का निर्माण और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द ही दूसरे चरण का टेंडर भी जारी किया जाएगा। इसमें महराजगंज से आनंदनगर तक रेलवे ट्रैक बिछाने का काम होगा।
रेलवे विभाग के अनुसार घुघुली से आनंदनगर नई रेलवे लाइन के शुरू होने से आसपास के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। अभी इस क्षेत्र के लोगों को रेलवे यात्रा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद महराजगंज जिले को रेलवे नेटवर्क से सीधा जोड़ने में मदद मिलेगी।
महुआ के दिवाकर ने बताया कि इस रेलवे लाइन के बन जाने से जिले के लोगों को यात्रा में आसानी होगी। लोगों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। क्षेत्र में व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

सुरेश कुमार ने बताया कि जिले में नई रेलवे लाइन बनने से छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह रेलवे लाइन काफी फायदेमंद साबित होगी। क्योंकि, इससे वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed