{"_id":"668b214b58cc835b3b0ec9c4","slug":"problems-of-youth-increased-due-to-arbitrariness-in-stadium-construction-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126218-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्टेडियम निर्माण में मनमानी से युवाओं की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्टेडियम निर्माण में मनमानी से युवाओं की बढ़ी परेशानी
Mon, 08 Jul 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने के लिए बैठवलिया गांव के पूरब स्थित भूमि पर आठ माह पहले स्टेडियम निर्माण शुरू हुआ था। इससे युवाओं में काफी उम्मीद जगी थी, लेकिन निर्माण कार्य में विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता और ठेकेदार की मनमानी युवाओं की प्रतिभा पर भारी पड़ रही है। इससे युवाओं में आक्रोश है।
बैठवलिया गांव निवासी प्रभाकर जायसवाल, पुनीत यादव, दुर्गेश मद्धेशिया ने बताया की गांव के पूरब स्थित करीब दो एकड़ ग्राम सभा की भूमि पर मनरेगा योजना से स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। खेल मैदान बनने की खबर पाकर युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी, लेकिन विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता और निर्माण कार्य कराने वाले संबंधित ठेकेदार की मनमानी के चलते अब युवा उदास हो चुके हैं। निर्माण कार्य में ठेकेदार जहां जमकर मनमानी करते हुए दोयम दर्जे की सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं।
वहीं मामले में शिकायत करने के बाद भी विभाग के जिम्मेदार बेखबर हैं। इतना ही जिम्मेदारों ने लोगों को गुमराह करने के लिए निर्माण कार्य स्थल पर दो शिलापट्ट लगाए हैं। जिस पर केवल निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि दिखाई गई है। जबकि कार्य पूर्ण होने की तिथि और लागत रकम नहीं दिखाई गई है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य शुरू होने के करीब आठ माह बाद भी खेल मैदान की भूमि बेहतर तरीके से समतल नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं खेल मैदान की बाउंड्री, बैठने के लिए सीढ़ियां, गेट पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो सके हैं। जबकि ठेकेदार और विभाग के जिम्मेदारों की नजर में बेहतर तरीके से लगभग निर्माण कार्य पूरा होने के कगार पर है।
खेल मैदान का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग निर्माण कार्य पूर्ण होने के कगार पर है। निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाता है। अगर कार्यस्थल पर लगे शिलापट्ट पर अधूरी जानकारी दी गई है तो जिम्मेदारों को जानकारी प्रदर्शित करने के लिए निर्देश दिया जाएगा।
-शमा सिंह, खंड विकास अधिकारी