{"_id":"66cc43cc94b63c454c0e4868","slug":"pressure-horn-is-becoming-the-cause-of-accidents-in-vehicles-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129710-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वाहनों में प्रेशर हॉर्न बन रहा दुर्घटना का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वाहनों में प्रेशर हॉर्न बन रहा दुर्घटना का कारण
Mon, 26 Aug 2024 02:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:28 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सड़कों पर दौड़ रहे प्रेशर हॉर्न वाले वाहन परेशानी के सबब बन गए हैं। तेज आवाज में प्रेशर हार्न बजने से चालक का ध्यान खुद भटक जाता है और हादसा हो जाता है। वहीं प्रेशर हॉर्न के कारण राहगीर भी गिरकर चोटिल हो जाते हैं। विभाग ने एक माह में ऐसे 10 वाहनों पर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, वाहनों में प्रेशर हार्न लगवाने का चलन जोरों पर है। गाड़ी खरीदने के बाद तमाम वाहन स्वामी अपने वाहन पर प्रेशर हार्न अलग से लगवाते हैं, जबकि प्रेशर हार्न पर पूरी तरह से रोक है और कंपनी वाहन की क्षमता के अनुसार हार्न ही लगाकर देती है। इसके बाद भी लोग मनमाने ढंग से प्रेशर हार्न लगा रहे हैं। बहुत से वाहन चालक प्रेशर हार्न की आवाज सुनने के बाद खुद को काफी असहज महसूस करते हैं। इसके कारण उनका अपने वाहन से संतुलन बिगड़ जाता है और हादसा हो जाता है।
बैदा की आरती ने बताया कि मौलागंज चौराहे से घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक में लगे प्रेशर हार्न के कारण सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। अमरनाथ ने बताया कि महराजगंज से घर जा रहा था। महलगंज के पास एक पिकअप वाहन से प्रेशर हार्न बजने से सड़क के किनारे बाइक लेकर अनियंत्रित होकर गिर गया था।
विज्ञापन
10 हजार रुपये जुर्माने का नियम
वाहनों पर कंपनी का हार्न हटाकर प्रेशर हार्न लगाने पर जुर्माना का प्रावधान है। इसके बाद भी तमाम वाहन के संचालक एवं चालक नियमों को दरकिनार करके अपने वाहन में प्रेशर हार्न का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं, जबकि प्रेशर हार्न पर परिवहन विभाग की तरफ से 10 हजार रुपये जुर्माने का नियम है।
दुकानों पर आसानी से मिल जाता प्रेशर हार्न
शहर के हनुमानगढ़ी व निचलौल रोड़ एवं फरेंदा रोड पर स्थित मोटर पार्ट्स के दुकानों पर प्रेशर हार्न आसानी से मिल जाता है। प्रेशर हार्न 6000 हजार, 3000 हजार एवं 1800 रुपये में मिलता है। इससे कम कीमत के हार्न भी बाजार में उपलब्ध हैं। कारीगरों के मुताबिक सस्ते वाले हार्न जल्दी खराब हो जाते हैं।
किसी भी वाहन में प्रेशर हार्न नहीं लगाया जाना है। प्रेशर हार्न लगाने पर जुर्माना लगाया जाता है। जांच के दौरान जिस वाहन पर प्रेशर हार्न मिलता है, वाहन स्वामियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
-विनय कुमार, एआरटीओ