{"_id":"695ac67f79231185d50c07e0","slug":"preparations-underway-to-welcome-the-newly-elected-bjp-state-president-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-168384-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर तैयारी की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर तैयारी की योजना
विज्ञापन
6 जनवरी को जनपद में रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी 6 जनवरी को जनपद के दौरे पर आएंगे। रविवार को जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर बैठक कर उनके स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देने योजना तैयार की गई।
बैठक में आगमन मार्ग, स्वागत स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन संगठन को नई मजबूती देगा। हम उनका ऐसा स्वागत करेंगे कि लंबे समय तक याद रहे। उन्होंने अनुशासन एवं एकजुटता की अपील की। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पंकज चौधरी का नेतृत्व प्रदेश भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, प्रमुख ओम प्रकाश पटेल, वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव, राम हरख गुप्ता, विवेक गुप्ता, आनंद शंकर वर्मा, प्रमुख संघ अध्यक्ष वेद शुक्ला, चौक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मधेशिया, निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ आदि उपस्थित रहे।