{"_id":"654fdb098e36d2de6f010ca9","slug":"preparations-for-deepotsav-completed-goddess-lakshmi-and-ganesh-ji-will-be-worshiped-today-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9420-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दीपोत्सव की तैयारी पूरी, आज मां लक्ष्मी व गणेश जी की होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दीपोत्सव की तैयारी पूरी, आज मां लक्ष्मी व गणेश जी की होगी पूजा
विज्ञापन
दीपोत्सव की तैयारी पूरी, आज मां लक्ष्मी व गणेश जी की होगी पूजा
बाजार में जगह-जगह लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों की दुकानें सजी, रोशनी से जगमग होगा शहर से लेकर गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दीपाेत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज मां लक्ष्मी दर्शन देंगी। लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना होगी। इस दिन कुबेर की भी पूजा का विधान है। घरों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। प्रतिष्ठानों को सजाया जा रहा है। लोग पूजा अर्चना के लिए लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति खरीद रहे हैं। बाजार में जगह-जगह लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों की दुकानें सजी हुई है।
पंडित दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली धन व समृद्धि का त्योहार है। गृहस्थ को हमेशा कमलासन पर विराजमान लक्ष्मी की पूजन करनी चाहिए। घर में ईशान कोण में कमलासन पर मिट्टी या चांदी की लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर श्रीयंत्र के साथ पूजन व जाप करना चाहिए। इससे चंचल लक्ष्मी स्थिर होती है। दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ दंत मंगलमूर्ति गणपति की पूजा की जाती है। पूजन स्थल पर लक्ष्मी व गणेश के पीछे शुभ लाभ लिखना चाहिए। बीच में स्वास्तिक का चिह्न बनाया जाता है।
लक्ष्मी की पूजा से पहले भगवान गणेश की फूल अक्षत, दूब, पान, सुपारी, और मोदक, मिष्ठान से पूजा की जाती है। फिर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी इस रात अपनी बहन दरिद्रा के साथ भू-लोक पर आती है। जहां साफ-सफाई रहती है। वहां मां लक्ष्मी कदम रखती है। जहां सफाई नहीं होती है। वहां दरिद्रा डेरा जमा लेती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिवाली पर जिले में बिजली की कोई कमी नहीं होगी
महराजगंज। दीपावली पर जिले में बिजली की कोई कमी नहीं होगी। उपभोक्ताओं को जितने बिजली की जरूरत होगी उतनी दी जाएगी। नियंत्रण की स्थापना की गई है। जहां अधिकारी तैनात रहेंगे। मेनटेनेंस का काम भी पूरा कर लिया है। 24 घंटे बिजली रहेगी। कहीं किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसे तुरंत ठीक करने का आदेश दिया गया है। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि दिवाली एवं छठ पर्व को देखते हुए विद्युत व्यवधान को तत्काल रूप से दूर किये जाने के उद्देश्य से जनपद कंट्रोल रूम (मोबाइल नंबर 7380957450 ) एवं 1912 पर विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगें। कंट्रोल रूम के नियंत्रक अधिकारी सहायक अभियंता प्रणव कुमार मिश्रा (मोबाइल नंबर 8115067843) होंगे।संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मिठाई दुकान पर उमड़ी भीड़
खुशियों के त्योहार दीपावली पर मिठाई दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। दीपावली में अपनों के बीच मिठाई बांटने की परंपरा है। इस बार बाजार में कई तरह की नई वेरायटी भी मंगाई गई थी। हालांकि घी के लडडू, काजू बर्फी, डोडा बर्फी व खोया सूखी मिठाइयों की खूब मांग रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बच्चों में उत्साह चरम पर
दीपावली को लेकर बच्चों में उत्साह चरम पर है। उनमें अपने घरों को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाने की होड़ लगी है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे लुका बनाने में जुटे हैं। आतिशबाजी व विभिन्न तरह की फूलझड़ी की भी खरीदारी की।
-- -- --
जगह-जगह सजी पटाखें की दुकानें
शहर में जगह-जगह पटाखे की दुकानें सजी हैं। इस बार बाजार में कई तरह नए पटाखें भी आए हैं। आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी बिखरने वाला तथा विभिन्न रंगों की फूलझड़िया बच्चों की पहली पसंद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लेजर लाइटें और इलेक्टि्रक फाइबर लाइटें लोगों ने खूब खरीदी
जिले के बाजारों में चाइनीज लाइटों का कब्जा दिखा। मिट्टी की दीप की जगह चाइनीज दीप ने अपना स्थान बना लिया है। चाइनीज लाइटें टिकाऊ नहीं होती लेकिन सस्ती होने कारण लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। शहर के बाजार सहित कई जगहों पर इलेक्ट्रानिक दुकानों में ऐसी लाइटें सजी हैं जहां खरीदारों की भीड़ जुटी थी। इस बार कई तरह की नई इलेक्टि्रक लाइटें बाजार में आई है।
चाइनीज के साथ-साथ स्वदेशी लाइटें भी बाजार में मिल रही है। गुलदस्ता लाइट, मोमबत्ती लाईट, मोर लाइट, स्टार लाइट, डीजे, लक्ष्मी-गणेश लाइट, दीए के आकार के बल्ब, विभिन्न तरह के फूलों के आकार में बनी लाइट, पिरामिड आकार के बल्ब, कई तरह की लेजर लाइटें और इलेक्टि्रक फाइबर लाइटें लोगों ने खूब खरीदी। कपड़े समेत अन्य दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गेंदा फूल की माला की बिक्री खूब हुई
शहर में दुर्गा मंदिर पर गेंदा फूल के माला की बिक्री खूब हुई। 25 रुपये से लेकर 50 रुपये तक में माला की बिक्री हुई। शहर में जगह जगह फूल माला की दुकानें सजी रहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिवाली पूजन मुहूर्त
अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि का आरंभ 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से हो रहा है और अगले दिन 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। मां पीतांबरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषी आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर को प्रदोष काल पूजन मुहूर्त : शाम में 5 बजकर 26 मिनट से 8 बजकर 08 मिनट तक। 12 नवंबर स्थिर लग्न वृषभ लग्न : शाम में 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। सिंह लग्न- रात्रि में 12 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 26 मिनट तक। दीपावली के दिन यानी 12 नवंबर को चौघड़िया मुहूर्त : दोपहर में 2 बजकर 44 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -