फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparation for the festival going on in full swing

जोरों से चल रही महोत्सव की तैयारी

Tue, 22 Jan 2019 12:54 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 22 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the festival going on in full swing
जोरों से चल रही महोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को महराजगंज लोक रंजन महोत्सव स्थल पर पहुंचकर यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पंडाल बनाने वालों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे कार्यक्रम स्थल को जोन व सेक्टर में बांटकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रशासन का प्रयास होगा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वालों को कोई असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव में करीब 18 विभागों की तरफ से प्रदर्शनी व स्टाल लगाए जाएंगे। कई स्टाल व प्रदर्शनी आकर्षण के केंद्र होंगे। प्रदर्शनी व स्टाल लगाने वालों को ठीक तरह से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंडाल तैयार कर रहे लोगों को यह हिदायत दी गई कि इसे इस तरह बनाएं ताकि ठंड में किसी को कोई परेशानी न हो।  उधर, महराजगंज लोक रंजन महोत्सव की तैयारी तेज कर दी गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम प्रतिदिन तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। आयोजन समिति के लोगों से वार्ता कर हर तैयारी पर नजर रख आवश्यक दिशानिर्देश भी दे रहे हैं। इसी क्रम में 23 जनवरी को आयोजित क्विज के सेमीफाइनल कराने की जिम्मेदारी भी उन्होंने अधिकारियों को सौंपी है।सीडीओ ने बताया कि 25, 26 व 27 जनवरी को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित लोक रंजन महोत्सव में क्विज भी होगा। इसके लिए सेमीफाइनल 23 जनवरी को पीजी कॉलेज मैदान में ही होगा। महोत्सव के दौरान आयोजित क्विज के तहत होने वाले प्रश्नमंच के संयोजक सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रशिक्षु डीएफओ अविनाश तथा सह संयोजक सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस होंगे। उन्होंने बताया कि क्विज में शामिल होने वाले विद्यालयों को कहा गया है कि विद्यार्थियों को 23 जनवरी को पीजी कॉलेज खेल मैदान में भेजें। प्रथम राउंड में सेलेक्शन होगा तथा द्वितीय राउंड में फाइनल 27 जनवरी को महराजगंज महोत्सव के मुख्य मंच पर होगा। समिति केे निर्णायक मंडल के सदस्य देवेंद्र पांडेय व अमरेंद्र शर्मा होंगे। सीडीओ ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों व आयोजन समिति से जुड़े लोगों को आमंत्रण कार्ड के वितरण की भी जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला, विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed