{"_id":"646526fee6c720580406ab64","slug":"pregnant-woman777711-maharajganj-news-c-7-1-170854-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पंजीकरण के लिए चक्कर लगा रहीं गर्भवती महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पंजीकरण के लिए चक्कर लगा रहीं गर्भवती महिलाएं
Thu, 18 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
मार्च से ही बंद चल रहा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पोर्टल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य विभाग का चक्कर लगा रही हैं। इस योजना के तहत संचालित होने वाला पोर्टल 23 मार्च से तकनीकी कारणों बंद चल रहा है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को पांच हजार रुपये सरकार देती है। इसके लिए लाभार्थियों को योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। विभाग की अनदेखी के चलते 23 मार्च से ही यह पोर्टल बंद चल रहा है।
आवेदन न होने से लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। यह पोर्टल कब तक शुरू होगा, इसके बारे में विभाग के अधिकारियों को सटीक जानकारी नहीं है। गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में पोषण की कमी न हो इसे ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से यह योजना शुरू की गई।
विज्ञापन
घुघली क्षेत्र की साधना ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पंजीकरण कराना था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कब तक योजना के तहत पंजीकरण शुरू होगा। समय बीत जाने के बाद योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। घुघली क्षेत्र की वंदना ने बताया कि सीएचसी पर आवेदन दिया गया है, लेकिन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं हुआ है। अधिकारी बता रहे हैं कि सर्वर नहीं चल रहा है। तीन माह बीत गए, लेकिन पोर्टल नहीं चला।
योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि पहली बार गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाता है। पोर्टल बंद होने से पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। उच्चाधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है। पोर्टल शुरू होते ही संबंधित आशा कार्यकर्ता के माध्मय से सूचना देकर पंजीकरण कराया जाएगा।
..
तीन किस्तों में मिलता पांच हजार
पहली किस्त 1000 रुपये गर्भावस्था के पंजीकरण के बाद।
दूसरी किस्त 2000 रुपये छह माह गर्भावस्था के बाद या प्रसव पूर्व जांच के बाद।
तीसरी किस्त 2000 रुपये बच्चे के टीकाकरण के बाद।
...