{"_id":"6966a675a4a7a90aad0d4697","slug":"pre-board-civics-and-physics-exams-completed-in-intermediate-maharajganj-news-c-206-1-go11002-169129-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री बोर्ड : इंटर में नागरिक शास्त्र व भौतिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री बोर्ड : इंटर में नागरिक शास्त्र व भौतिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न
विज्ञापन
278 स्कूलों में हुई परीक्षा, शत प्रतिशत रही उपस्थिति
महराजगंज। यूपी बोर्ड विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन करने के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं करा रहा है। यह परीक्षा 2025 के रिजर्व प्रश्नपत्र के सेट से ली जा रही है। परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल में विज्ञान व इंटर में नागरिक शास्त्र व भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।
प्री बोर्ड की परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर होने के कारण निरीक्षण के लिए सचल दल भी बनाए गए हैं। इससे हाईस्कूल के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि उनके यहां हाईस्कूल की परीक्षा में सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। राजकीय बरवां राजा के रामजी प्रसाद ने बताया कि उनके यहां हाईस्कूल का एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा, उसने मेडिकल लीव ले रखी थी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय ने बताया कि उनके कॉलेज में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के साथ इंटर में कला वर्ग के लिए नागरिक शास्त्र की परीक्षा में सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। जीएसवीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह व महराजगंज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुजीत चौधरी ने भी शत-प्रतिशत उपस्थिति की रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय भेजी है।
वर्जन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के सभी मानदंड विद्यार्थी जान सकें व तैयारियों का आकलन हो सके इसके लिए प्री बोर्ड परीक्षा जारी है। परीक्षा में बोर्ड की तरह ही सचल दल को भ्रमणशील रखा गया है।
विज्ञापन
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।