{"_id":"5ba3ec43867a557fe97862f5","slug":"prd-jawans-keep-the-hold-on-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नियमित ड्यूटी देने की मांग को लेकर पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई के लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर मांगें पूरी कराने की मांग की।
संगठन के सदर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पूर्व की सरकारों द्वारा भी उन्हें नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं लगाया गया। इससे उनके समक्ष बेरोजगारी का संकट बना रहा। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों को दैनिक पारिश्रमिक 500 रुपये दिया जा रहा है। उन्हीं के समान पीआरडी जवानों को भी पारिश्रमिक 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये दिए जाने की मांग की। उन्होंने पीआरडी जवानों को भी थानों, चौकियों, रेलवे, यातायात नियंत्रण के लिए तैनाती की मांग की।