फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhan Sangh mobilized after case registered against Pradhan's son

Maharajganj News: प्रधान पुत्र पर केस दर्ज होने पर प्रधानसंघ लामबंद

Thu, 28 Mar 2024 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Mar 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Sangh mobilized after case registered against Pradhan's son
फरेंदा। सिधवारी के तुलसीपुर में शनिवार की रात में होमगार्ड के आत्महत्या के मामले में ग्राम प्रधानपुत्र समेत नौ लोगों पर केस दर्ज होने पर प्रधान संघ लामबंद हो गए हैं। ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आमरण-अनशन व धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फरेंदा विकास खंड ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष रामप्रताप यादव, महेंद्र कुमार, देवनंदन त्रिपाठी व मुन्नी देवी, साधुसरन, लालदेव यादव, चरन सिंह सहित तमाम प्रधानों ने एसडीएम नवीन कुमार को दिए गए पत्र में कहा कि ग्राम प्रधान पुत्र गंगाराम यादव पर चुनावी रंजिश में राजनीतिक प्रभाव में आकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पूरा परिवार आहत है।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इससे प्रधानों में आक्रोश है। प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि अगर प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज केस में निष्पक्ष जांच नहीं किया गया तो प्रधानसंघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रधान जिलाधिकारी के सामने आमरण अनशन करेंगे। इस दौरान सर्वदानंद मिश्रा, शाहआलम, प्रमोद कुमार, दिनेश चंद्रा, अरविंद यादव, राकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed