फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power supply in the Nautanwa area will be off for four and a half hours today.

Maharajganj News: आज साढ़े चार घंटे गुल रहेगी नौतनवा क्षेत्र की बिजली

Tue, 23 Jun 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Power supply in the Nautanwa area will be off for four and a half hours today.
नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में छपवा तिराहा के पास आने वाले पोल को शिफ्ट करने का कार्य किया जाना है। इसके कारण मंगलवार की सुबह 08 बजे से दोपहर के 12.30 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी उपखंड अधिकारी विद्युत सतीश कुमार रावत ने दी। उन्होंने बताया कि पोल शिफ्टिंग कार्य की अवधि में शटडाउन रहने के कारण सोनौली विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी सोनौली, भगवानपुर, चकदह, दुर्गापुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सप्लाई बाधित होने से पहले विद्युत संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण कर विभाग का सहयोग करने की अपील की है। एसडीओ रावत का कहना है कि शिफ्टिंग कार्य पूर्ण होते ही विद्युत की सप्लाई पुनः बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed