फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power failure due to storm, darkness in 40 villages of Ghughli area

Maharajganj News: आंधी से बिजली गुल, घुघली क्षेत्र के 40 गांवों में अंधेरा

Thu, 22 May 2025 07:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 May 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Power failure due to storm, darkness in 40 villages of Ghughli area
घुघली। बुधवार की सुबह आठ बजे आई आंधी से क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के पोल गिर गए। तार टूटने से करीब 40 गांवों में दो दिन से अंधेरा छाया है। उमस भरी गर्मी में लोगों की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि आंधी से कई जगहों पर बिजली के तार पर ही पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मियों को आपूर्ति बहाल करने में पसीने छूट रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र घुघली से संबंधित घुघली बुजुर्ग, भुवना, खानपुर, पकड़ियार विशुनपुर, भुवनी समेत करीब 40 गांव 36 घंटे से अंधेरे में हैं। घरों में लगी पानी की टंकियां खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

अंधेरा होने पर लोगों को सर्पदंश का भय सता रहा है। इन गांवों के उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने विभागीय जिम्मेदारों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया है। अवर अभियंता धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आंधी के कारण बिजली के पोल गिर गए हैं। कहीं-कहीं तो बिजली के पोल पर पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। बिजली बिजलीकर्मी इसे ठीक करने में लगे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed