{"_id":"644045c66c8fe98d1a03b806","slug":"power-distribution-problem-maharajganj-news-c-7-1-131935-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कंप्यूटर हो जाता अचानक बंद, घर में धीरे-धीरे घूम रहा पंखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कंप्यूटर हो जाता अचानक बंद, घर में धीरे-धीरे घूम रहा पंखा
Thu, 20 Apr 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। गर्मी का असर दिखने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के साथ हवाओं ने दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। इस बीच बिजली आपूर्ति की बदहाली से समस्या बढ़ गई। गर्मी बढ़ने से खपत भी बढ़ गई है, लेकिन लो वोल्टेज से सभी परेशान हैं। चाहे सरकारी कार्यालय हो या घर, लो वोल्टेज की समस्या से सभी प्रभावित हैं।
बुधवार को शहर में पड़ताल के दौरान आम लोगों की दुश्वारियां उभरकर सामने आईं। गर्मी से बेहाल लोगों ने बिजली के वोल्टेज कम होने की बात कही। शहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भूतल पर एक कमरे में जरूरी कार्य को निपटा रहे फिरोज आलम परेशान दिखे, जाते ही बोले, भाई बहुत गर्मी है। क्या किया जाय, बिजली ने तो परेशान कर रखा है। कभी वोल्टेज पूरा मिल रहा है, तो कभी कम हो जा रहा है। कंप्यूटर काम करने के दौरान अप डाउन होने पर जरूरी डेटा उड़ जा रहा है। एक डेटा को फीड करने में तीन से चार बार लिखना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि समस्या पता नहीं कब दूर होगी। पंखे की तरफ इशारा करते हुए बोले कि इसे देखिये, इसका चलना न चलना बराबर है। गर्मी में तो समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
शिव नगर मोहल्ले के मनीष निगम का कोल्ड स्टोर है। लो वोल्टेज के कारण आइसक्रीम पिघल गई तो स्टेब्लाइजर लगाकर वोल्टेज बढ़ाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि दिन में कभी-कभी कुछ देर बिजली भी गुल हो जाती है। सबसे प्रमुख समस्या लो वोल्टेज की है। गर्मी में यह समस्या ज्यादा रहती है।
सुभाष नगर मोहल्ले में पहुंचने पर आदित्य राज मिले। वह पसीना पोछते बोले कि भैया रात में सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। एसी चलने से लोड बढ़ जा रहा है, तो वोल्टेज लो हो जा रहा है। शाम छह बजे से सुबह में तीन बजे तक वोल्टेज ठीक नहीं रहता है। समस्या का समाधान होने की संभावना भी नहीं दिख रही है।
लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। मोहल्ले में अन्य लोग भी इस समस्या से परेशान हैं। शहर में चौक रोड के किनारे गबडूआ विस्तारित क्षेत्र है। यह गांव शहर का हिस्सा बन गया है। नगर क्षेत्र के आने के बाद लोगों ने समझा कि समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन यहां तो पहले की तरह ही समस्या है। यहां मुख्य सड़क पर इरफान मिले तो मोहल्ले की समस्या गिनाते हुए बोले कि गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। घर के आसपास लो वोल्टेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सोचा था कि नगर में शामिल होते ही समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। चंगेज ने भी समस्या पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि लो वोल्टेज के कारण पंखा बहुत धीरे-धीरे चलता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
50 एमवीएम बिजली की खपत बढ़ी
जिले में दिसंबर व जनवरी में 130 मेगा वोल्ट एंपियर बिजली की खपत होती थी, लेकिन अब यह बढ़कर 180 मेगा वोल्ट एंपियर हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत ज्यादा हो रही है। जिले में 4.30 लाख बिजली के उपभोक्ता हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में बिजली आपूर्ति बेहतर ढंग से हो रही है। लोकल फाल्ट भी समय से ठीक करा दिया जा रहा है। गर्मी बढ़ने पर बिजली की खपत ज्यादा हो रही है। शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति की जा रही है।
-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला सोनौली नगर पंचायत के शास्त्रीनगर मोहल्ले में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले एक माह से जला है, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया गया। लोगों को परेशानी हुई तो बिजली निगम ने किसी तरह से मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की। इस ट्रांसफार्मर से 250 घरों में बिजली की आपूर्ति हो रही है।