फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Post-mortems conducted on four bodies recovered from the Narayani-Gandak; bodies sent to Nepal.

Maharajganj News: नारायणी-गंडक से मिले चार शवों का हुआ पोस्टमार्टम, नेपाल भेजे गए

Mon, 31 Aug 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Post-mortems conducted on four bodies recovered from the Narayani-Gandak; bodies sent to Nepal.
महराजगंज। नेपाल में आई त्रासदी के बाद नारायणी-गंडक नदी से बरामद चार लावारिस शवों का रविवार को 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान पहचान सुनिश्चित करने के लिए चारों शवों से डीएनए सैंपल भी लिए गए। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शवों को नेपाल प्रशासन को सौंपने के लिए रवाना कर दिया गया। चारों शव 27 अगस्त को निचलौल थाना क्षेत्र में नारायणी-गंडक नदी से बरामद हुए थे।
विज्ञापन

शवों की पहचान नहीं हो पाने के कारण उन्हें जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया था। रविवार को चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद डीएनए सैंपलिंग कराई गई ताकि भविष्य में मृतकों की पहचान में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचलौल तहसीलदार अमित सिंह के नेतृत्व में दो एंबुलेंस से चारों शवों को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से नेपाल के लिए रवाना किया गया। देर रात ठूठीबारी के महेशपुर बॉर्डर पर नेपाल के नवलपरासी प्रशासन को शव सौंपने की तैयारी की गई।


तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर चारों शव नवलपरासी प्रशासन को सौंपे जाएंगे। शवों से लिए गए डीएनए सैंपल का डाटा भी नियमानुसार नेपाल प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे नेपाल में लापता लोगों के परिजनों के डीएनए से मिलान कर मृतकों की पहचान करने में सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed