फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Porridge devotees descended offer

खिचड़ी चढ़ाने उमड़े भक्त

Sat, 16 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sat, 16 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
 मकर संक्रांति पर शुक्रवार भोर ही चौक बाजार गोरखनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त में खिचड़ी चढ़ाने के लिए भक्त रात से ही आने लगे। नदियों में लोगों ने स्नान कर दान पुण्य किया। सुरक्षा के लिए फोर्स मुस्तैद रही।
विज्ञापन


ब्रह्म मुहूर्त में दर्शन और दान के लिए सुबह चार बजे से ही मंदिर के बाहर भक्तों ने खिचड़ी चढ़ानी शुरू कर दी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग -अलग लाइन लगी थी। करीब तीस हजार से अधिक भक्तों ने बाबा गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा की खिचड़ी चढाई। इसके बाद मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


मेले का आकर्षण झूला था। यहां भी लाइन में लगकर लोगों ने झूले का मजा लिया। मौत का कुंआ, डांस, झूला, आर्केस्टा बच्चों को लुभाने के लिए अनेक प्रकार के खिलौने भी आकर्षण के केंद्र में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महंत बाबा योगी त्यागी नाथ का कहना है कि मौसम साफ होने के कारण सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और शांतिपूर्वक ढंग से खिचड़ी चढ़ाई। यहां नेपाल, बिहार  से भी लोग पहुंचे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed