फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Polling parties leave from collectorate premises in Maharajganj

UP Election 2022: महराजगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना, तीन होगा मतदान

Wed, 02 Mar 2022 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Mar 2022 12:08 PM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में कुल चार कर्मियों को रखा गया है। पीठासीन अधिकारी के नेतृत्व में मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Polling parties leave from collectorate premises in Maharajganj
महराजगंज में पोलिंग पार्टियां हुई रवाना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों के लिए वाहन से रवाना हुई। कलेक्ट्रेट परिसर में सभी कर्मी पहुंचे। यहां से विधानसभा वार वाहन से ईवीएम के साथ भेजा गया। इस बीच कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ लगी रही। वहीं शहर में जाम की स्थिति रही। यातायात बहाल करने के लिए पुलिस पसीना बहाना पड़ा। सबसे पहले सोहगीबरवां की पोलिंग पार्टी रवाना हुआ।

विज्ञापन


जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए 2,221 मतदेय स्थलों पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा। पांच विधान सभाक्षेत्र में मतदान के लिए जो बूथ बने हैं, उसमें से फरेंदा के 390, नौतनवां के 451, सिसवा के 451, सदर के 457 तथा पनियरा के 472 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में कुल चार कर्मियों को रखा गया है। पीठासीन अधिकारी के नेतृत्व में मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रुम से मिली निर्वाचन सामग्री

पोलिंग पार्टियों के सदस्यों को कलेक्ट्रेट में विधान सभावार बने पांच स्ट्रांगरुम से मतदान सामग्री प्राप्त की। सामग्री प्राप्त करने के उपरांत सभी अपने बूथ पर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed