{"_id":"69ffa1b75851e416af044c7b","slug":"police-will-work-in-a-hi-tech-manner-got-a-tablet-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-157872-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस हाईटेक तरीके से करेगी काम, मिला टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस हाईटेक तरीके से करेगी काम, मिला टैबलेट
Sun, 10 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 10 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
बांसी। पुलिस को हाईटेक करने के लिए विवेचकों को शनिवार को आधुनिक टैबलेट दिए गए। इससे ऑन-स्पॉट डिजिटल विवेचना होगी। सीओ शुभेंदु सिंह और प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने विवेचकों को टैबलेट भेंट किए। सीओ ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए नवीन आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने के लिए इन टैबलेट्स को एक महत्वपूर्ण कड़ी है। पुलिस लाइंस सिद्धार्थनगर से प्राप्त इन डिवाइस का मुख्य उद्देश्य विवेचना प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस, पारदर्शी और तेज बनाना है। अब विवेचकों को कागजी कार्रवाई के लिए थाने लौटने का इंतजार नहीं करना होगा। वे घटनास्थल से ही केस डायरी और अन्य कानूनी दस्तावेजों को डिजिटल रूप में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम पर अपलोड कर सकेंगे। डिजिटल एंट्री से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा और पूरी प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप या देरी की संभावना कम होगी। वितरण के दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को डेटा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और नए कानूनों के तहत टैबलेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कोतवाली के सभी एसआई मौजूद रहे।
विज्ञापन