फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police troubled by false information about breaking of statue

Maharajganj News: मूर्ति तोड़ने की झूठी सूचना से पुलिस हुई परेशान

Fri, 15 Nov 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police troubled by false information about breaking of statue
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर जरलहिया में बृहस्पतिवार की सुबह किसी व्यक्ति ने पुलिस को गांव में स्थित डीह बाबा की मूर्ति तोड़ने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल हरकत में आई पुलिस थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई। गांव में छानबीन व पूछताछ के बाद सूचना गलत पाई। पुलिस ने राहत की सांस ली। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया में सीमेंट की बनी हुई डीह बाबा का मूर्ति स्थापित है। बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की नजर मूर्ति पर पड़ी तो उसने देखा कि मूर्ति खंडित हो गई है। उसने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान श्याम पांडेय ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। एसडीएम सदर रमेश कुमार ने भी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल किया। पता चला कि मूर्ति पहले से खंडित हो चुकी है। इसपर धूल-गर्द जमी हुई थी। अगर मूर्ति तोड़ी गई होती तो इस तरह से गंदगी नहीं रहती। प्रशासन ने गांव के लोगों के साथ बातचीत कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मूर्ति पहले से ही खंडित थी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed