फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police Station Resolution Day: Only 10 out of 57 cases were resolved

थाना समाधान दिवस : 57 में से मात्र 10 मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 09 Aug 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Police Station Resolution Day: Only 10 out of 57 cases were resolved
फोटो कैप्शन : नौतनवा थाने में विवाद का निपटारा कराने का प्रयास करते एसडीएम और सीओ।  
महराजगंज। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आमजन की समस्याएं सुनीं। प्राप्त हुए 57 मामलों में से मात्र 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहे और फरियादियों की शिकायतों को सुना। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने थाना श्यामदेउरवा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा से प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, महिला उत्पीड़न तथा अन्य संवेदनशील मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर जांच करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंदुरिया में किसी मामले का निस्तारण नहीं
सिंदुरिया। शनिवार को सीओ सदर अंकुर गौतम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित दो मामले फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष रखे। मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन दोनों मामलों का निस्तारण नहीं हो सका।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर पहुंचकर मामलों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला, एसएसआई योगेंद्र कुमार, एसआई सत्य प्रकाश त्रिपाठी, एसआई रामानुज सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, संबंधित हल्का लेखपाल और फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed