फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police ready to break the back of Munna brothers and copycat mafia

Maharajganj News: मुन्ना भाईयों और नकल माफिया की कमर तोड़ने को पुलिस तैयार

Wed, 21 Aug 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Police ready to break the back of Munna brothers and copycat mafia
महराजगंज। सिपाही भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाईयों और नकल माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले पर तुरंत केस दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। किसी अभ्यर्थी द्वारा गड़बडी का प्रयास हुआ तो कार्रवाई के साथ ही भविष्य की सभी परीक्षा के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आगामी 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और अचूक सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी सूचितापूर्ण ढंग से कराने की तैयारी में जनपद पुलिस और प्रशासन लगा है। जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में 31,440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों को दो जोन में बांटने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके अलावा सभी केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मुन्ना भाइयों और साल्वर गैंग को रोकने के लिए इस बार परीक्षा केंद्र के बाहर ही बायोमीट्रिक वेरीफिकेशन और आधार कार्ड को चेक किया जाएगा। आधार कार्ड से प्रमाण मिलने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर कदम रख पाएगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के मुताबिक पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए रेलवे और बस स्टेशनों से आने वाले अभ्यर्थियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए लोकल इंटेलीजेंस को सक्रिय किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर डायल 112 व पीआरवी सक्रिय रहेगी। 23 अगस्त से होने वाली परीक्षा से 48 घंटे पहले 21 अगस्त को परीक्षा के लिए की गई पुलिस और प्रशासन की तैयारियों की ग्रांड रिहर्सल की जाएगी। ताकि किसी भी स्तर किसी भी तरह की चूक न होने पाए।

इन बिंदुओं पर रहेगी विशेष नजर
-सुरक्षा के लिहाज से दो जोन में बांटे गए परीक्षा केंद्र।

-सभी स्कूल में स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात।

-सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी का पहरा।
-बायोमीट्रिक और आधार कार्ड से होगा वेरीफिकेशन।
-जरा सी अनियमिता पर तुरंत केस और होगी जेल।
-रेलवे और बस स्टेशनों पर रखी जा रही पैनी नजर।
-परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले से आधे घंटे पहले तक ही मिलेगा प्रवेश।
-गड़बड़ी मिली तो अभ्यर्थी पर लगेगा आजीवन प्रतिबंध।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed