फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police raids the houses of the accused, PAC guards the village

Maharajganj News: आरोपियों के घरों पर पुलिस के छापे, गांव में पीएसी का पहरा

Tue, 15 Oct 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 15 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Police raids the houses of the accused, PAC guards the village
मिश्रवलिया गांव में सड़कों पर गस्त करते पुलिस कर्मी। 
निचलौल। क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर के पास मिश्रवलिया गांव में सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। सुरक्षा और एहतियात के तौर पर गांव पर पीएसी का पहरा है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार उनके घर छापामारी कर रही है। मिश्रवलिया गांव से मां दुर्गा का डोल शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गाजे-बाजे के साथ शिव मंदिर से निकाली गई थी। जुलूस शिव मंदिर से निकल एक समुदाय के मोहल्ले को पार कर नूरी जामा मस्जिद के पास पहुंचा था। इस बीच जुलूस में लहरा रहे धार्मिक झंडे को कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया था। पुलिस ने मौलाना समेत 17 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई घरों पर छापा मारा, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। विवाद के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। गांव में पुलिस की लगातार गश्त और पीएसी बल के पहरा से लोग अपने घरों के अंदर ही रहना उचित समझ रहे हैं। वही गांव के लोगों के रिश्तेदार हर वक्त फोन कर हालत और उनकी हालचाल की जानकारी ले रहे हैं। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा की जुलूस के दौरान विवाद करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। सोमवार को भी मुखबिर की सूचना पर कई घरों पर छापा मारा गया, लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed