फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police personnel were trained to handle challenging situations.

Maharajganj News: पुलिस कर्मियों को विषम परिस्थितियों से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण

Mon, 27 Jul 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police personnel were trained to handle challenging situations.
पुलिस लाइन में आयोजित दंगा नियंत्रण में अभ्यास करते पुलिस कर्मी। 
पुलिस लाइंस में दंगा नियंत्रण अभ्यास का हुआ आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइंस में दंगा नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन का अभ्यास आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को दंगा, विरोध प्रदर्शन या अन्य कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना तथा उनकी कार्यकुशलता और आपसी तालमेल को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
विज्ञापन


ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही भीड़ नियंत्रण की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों, फॉर्मेशन निर्माण, सामूहिक मार्च, संवेदनशील परिस्थितियों में संयमित एवं विधिसम्मत कार्रवाई तथा उपद्रवी तत्वों से प्रभावी ढंग से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का वास्तविक परिस्थितियों जैसा प्रदर्शन किया गया, जिससे पुलिसकर्मी त्वरित निर्णय लेने, समन्वित कार्रवाई करने और संकट की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कर सकें। अधिकारियों ने पुलिस बल की अनुशासन, सतर्कता और तकनीकी दक्षता को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा कि पुलिस बल को हमेशा शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से सतर्क और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन में दक्षता बनाए रखने और नियमित रूप से ऐसे अभ्यास में भाग लेने के निर्देश दिए।

अभ्यास में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस लाइन और विभिन्न थानों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed