{"_id":"65abdd29e624fcc4a4014ce6","slug":"police-marched-on-foot-regarding-shri-ram-pran-pratishtha-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-14313-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च
Sat, 20 Jan 2024 08:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 20 Jan 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को फरेंदा में पुलिस ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। उप जिलाधिकारी रमेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी अुनज कुमार सिंह के साथ थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह के साथ नगर के सभी चौराहों का भ्रमण कर लोगों से वार्ता की गई और शांत व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
एसडीएम रमेश कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के साथ वार्ता पूरे नगर में बिजली व्यवस्था के साथ सजावट और सभी की सहभागिता से इस उत्सव को मनाने जाने के लिए तैयारी की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर 22 जनवरी को शराब की दुकान और मांस की दुकाने बंद रहेंगी। अयोध्या की तरफ जाने वाले पैदल यात्रियों को रोकने के लिए दक्षिणी बाइपास पर बैरियर लगाया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को अयोध्या जाने की मनाही की गई है। 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम और भंडारा के आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई हैं। क्षेत्राधिकारी ने सभी थाना प्रभारी से बात करके पुलिस बल की ड्यूटी तथा क्यू आर टी के साथ लगाए का हिदायत दी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।