फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police man unique application for leave goes viral

अनोखा आवेदन वायरल: सिपाही ने लिखा, एक महीने पहले हुई थी शादी, नाराज पत्नी फोन पर बात नहीं करती

Mon, 09 Jan 2023 11:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज़ एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Jan 2023 11:08 AM IST
सार

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जरूरत के मुताबिक अवकाश स्वीकृत किया जाता है। सिपाही को भी उसके प्रार्थना पत्र के आधार पर पांच दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन
Police man unique application for leave goes viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां नौतनवां थाने की पीआरवी में तैनात एक सिपाही पत्नी का वादा पूरा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गुहार लगाई। आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


अनोखे आवेदन पत्र में सिपाही ने लिखा है कि एक महीने पहले शादी हुई है। पत्नी से वादा किया था कि ड्यूटी से जल्द छुट्टी लेकर घर आऊंगा, लेकिन छुट्टी न मिलने से पत्नी काफी नाराज है। मोबाइल फोन से पत्नी से संपर्क साधने पर नाराज पत्नी मोबाइल को मां के हाथों में पकड़ा दे रही है।
विज्ञापन

 
नौतनवां थाना क्षेत्र में पीआरबी पर तैनात सिपाही 2016 बैच का है। वह मऊ जिले का रहने वाला है। अपर पुलिस अधीक्षक के नाम से भेजें गए आवेदन में सिपाही ने लिखा है कि पिछले माह ही उसकी शादी हुई है। विदाई के बाद वह पत्नी को घर छोड़ ड्यूटी पर चला गया। अब छुट्टी नहीं मिल रही। इससे पत्नी नाराज हो गई है। बार-बार फोन से संपर्क साधने के बाद भी पत्नी बात नहीं कर रही है। फोन उठाकर बिना बात किए मोबाइल अपनी सास यानी मेरे मां को दे देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही ने यह भी लिखा है कि मैंने पत्नी को वादा किया है कि भतीजे के जन्मदिन पर घर जरूर आऊंगा। कृपया 10 जनवरी से मुझे 7 दिन की कैजुअल लीव यानी सीएल देने की कृपया करें। मैं आपका आभारी रहूंगा।


अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जरूरत के मुताबिक अवकाश स्वीकृत किया जाता है। सिपाही को भी उसके प्रार्थना पत्र के आधार पर पांच दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed