Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police jeep chatigrasti

पिकअप ने पीआरबी में मारी टक्कर

Mon, 06 Jan 2020 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
police jeep chatigrasti
महराजगंज में तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया। - फोटो : MAHARAJGANJ
तस्करों की पिकअप ने पीआरबी को मारी टक्कर, एक पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन

बृजमनगंज-लेहड़ा बाजार (महराजगंज)। लेहड़ा स्टेशन दुर्गा मंदिर रोड पर रविवार की रात में करीब एक बजे पीआरबी वाहन को पिकअप सवार तस्करों ने टक्कर मार दी, जिससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। वहीं घटना के बाद तस्कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार लेहड़ा स्टेशन के पास गोवंश लदा पिकअप के पहुंचते ही पीआरबी ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने दुर्गा मंदिर की तरफ मोड़ा और एक पान की गुमटी को ठोकर मारते हुए भागने लगा। 112 नंबर की गाड़ी ने उसका पीछा किया। थानाध्यक्ष सहित सब को अलर्ट कर दिया गया। मंदिर होते हुए पिकअप बनगड़िया की ओर मुड़ गई, जहां दूसरी पीआरबी खड़ी थी। रास्ते में गाड़ी रोककर पिकअप को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पीआरबी को ठोकर मारते हुए पिकअप आगे बढ़ी। पीआरबी वाहन में बैठे सिपाही रामाज्ञा पासवान को गंभीर चोट आई। साथ ही अन्य साथियों को हल्की चोट लगी। दूसरी तरफ से थानाध्यक्ष बृजमनगंज की गाड़ी बनगड़िया की तरफ पहुंच गई थी, जहां से पुलिस की गाड़ी ने पीछा किया तो वाहन सोना बंदी होते हुए कोल्हुई की तरफ भागने लगी। उधर, कोल्हुई पुलिस भी सतर्क रही। ऐसे में रायपुर पंडित गांव के पास पहुंचकर पिकअप चालक ने गाड़ी खड़ी की और सभी तस्कर फरार हो गए। वहां पहुंचने पर थानाध्यक्ष कोल्हुई एवं थानाध्यक्ष बृजमनगंज को केवल पिकअप मिली, जिसमें से पांच बछड़े और एक बछिया बरामद हुई। सुबह ग्यारह बजे क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने घटना स्थल व थाने पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि एक सिपाही को चोट लगी है। उसका इलाज हो रहा है। पिकअप चालक समेत अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed