{"_id":"6adbc4d8388659624b0c35b3","slug":"police-have-solved-a-case-of-an-alleged-robbery-of-rs-135-lakh-in-the-thuthibari-police-station-area-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-187708-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घरवालों की डांट से बचने के लिए गढ़ी थी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घरवालों की डांट से बचने के लिए गढ़ी थी लूट की कहानी
विज्ञापन
ठूठीबारी। ठूठीबारी-नौतनवां मार्ग पर नौडिहवां गांव के पास 21 अक्तूबर की शाम युवक से 1.35 लाख रुपये लूट के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। दरअसल, उसके साथ लूट नहीं हुई थी। बाइक से गिरकर घायल हो गया था। दावा है कि इसी दौरान उसके रुपये कहीं गिर गए। घर वालों की डांट से बचने के लिए उसने कहानी गढ़ी थी।
बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शीशगढ़ टोला लक्ष्मीपुर निवासी सेराज आलम ने बुधवार की रात ठूठीबारी पुलिस को दिए मौखिक बयान में बताया था कि वह अपने घर लक्ष्मीपुर से 1.25 लाख रुपये नकद लेकर बरगदवा गया था। वहां से ठूठीबारी स्थित एटीएम से 10 हजार रुपये निकालकर वापस आ रहा था।
दावा था कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के नौडिहवां गांव के पास पीछे से पल्सर बाइक सवार तीन युवक आए और रास्ता रोक लिया। उसके बाद नौतनवा जाने के लिए रास्ता पूछने लगे। इसी दौरान हाथापायी करते हुए मोबाइल और रुपये छीन लिए। इसके बाद भाग गए।
विज्ञापन
निचलौल के क्षेत्राधिकारी रवींद्र सिंह ने बताया कि सेराज आलम की छिनैती की कहानी मनगढ़ंत थी। जांच में पाया गया कि सेराज आलम बाइक लेकर रास्ते में कहीं गिर गया था। इस दौरान उसे चोट भी आई थी। इसी घटनाक्रम में उसके रुपये कहीं गिर गए थे। सेराज ने घरवालों की डांट से बचने के लिए छिनैती की कहानी गढ़ी थी। शुक्रवार को उससे पूछताछ की गई तो असल कहानी सामने आई। इसके बाद युवक ने पुलिस को लिखित रूप से माफी मांगी और कार्रवाई न करने की अपील की।