फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MLC Devendra Pratap Singh Seen at SP Candidates Booth in Gorakhpur

गोरखपुर: सपा प्रत्याशी के बूथ पर पहुंचे भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, लगे अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे

Sat, 24 Oct 2026 12:36 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 24 Oct 2026 12:36 PM IST
सार

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. संजयन त्रिपाठी के पक्ष में आंधी चल रही है। उन्होंने इसे परिवर्तन के रूप में देखने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पर्यवेक्षक की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
BJP MLC Devendra Pratap Singh Seen at SP Candidates Booth in Gorakhpur
सपा प्रत्याशी के साथ दिखे भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब भाजपा के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के साथ सपा के बूथ पर नजर आए। दोनों नेताओं के साथ बैठकर चुनाव पर चर्चा करने के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता
दरअसल, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। कुछ देर बाद भाजपा के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों नेता सपा के बूथ पर साथ बैठे और चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

भाजपा एमएलसी को सपा प्रत्याशी के साथ देखकर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। खास बात यह रही कि सपा के बूथ के सामने ही भाजपा का बूथ भी था, लेकिन देवेंद्र प्रताप सिंह वहां नहीं गए। उन्होंने सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक की नियुक्ति पर उठाए सवाल
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. संजयन त्रिपाठी के पक्ष में आंधी चल रही है। उन्होंने इसे परिवर्तन के रूप में देखने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पर्यवेक्षक की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए।

देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर पर्यवेक्षक को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने आगामी 2027 के चुनाव में भी परिवर्तन होने की बात कही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed