फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Following his release from prison, the American citizen was provided shelter at the Police Lines, starting from October 15.

Maharajganj News: सप्ताह भर की मेहमाननवाजी के बाद दूतावास को सुपुर्द हुआ फेलेन

Sat, 24 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Following his release from prison, the American citizen was provided shelter at the Police Lines, starting from October 15.
महराजगंज। वीजा अवधि बीतने के बाद भी भारत में रहने वाले अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन को शुक्रवार पुलिस ने दूतावास की सुपुर्दगी में दे दिया। कारागार से रिहा होने के बाद उसे पुलिस लाइन में रखा गया था। पुलिस लाइन में फेलेन की मेहमाननवाजी पर पुलिस ने प्रतिदिन एक हजार रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

वीजा अवधि बीतने के बाद भी भारत में रहने के अभियोग के मुकदमे में पांच हजार रुपये का अर्थदंड भरा। फेलेन पर जनपद की पुलिस ने 15 से 22 अक्तूबर के बीच कुल आठ हजार रुपये खर्च किया।
विज्ञापन


145 दिन महराजगंज में रहा फेलेन
30 मई 2026 को फरेंदा पुलिस ने छतरी चौराहे से कैलिफोर्निया निवासी ट्रेविस फेलेन को गिरफ्तार किया था। वह 180 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था लेकिन फरवरी 2026 में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था। इस मामले में सीजेएम न्यायालय महराजगंज में मुकदमा चला। दूतावास की सक्रियता के बाद 12 अक्तूबर को अदालत ने फाइनल जजमेंट देते हुए कारागार में बिताई गई अवधि को सजा मानते हुए पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जिसे फेलेन के अधिवक्ता सुभाष पासवान ने न्यायालय में जमा किया। 15 अक्तूबर को रिहाई के बाद से उसे नया वीजा मिलने तक धनेवा स्थित पुलिस लाइन में रखा गया था। 22 अक्तूबर को देर रात जिले की पुलिस फेलेन को दिल्ली ले गई जहां उसे दूतावास के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेस का दिया गया भोजन, पैक्ड मिनरल वाटर
पुलिस लाइन से मिली जानकारी के अनुसार, फेलेन को पुलिस लाइन में बतौर मेहमान रखा गया। उसे जेल का रूखा-सूखा भोजन नहीं बल्कि पुलिस मेस में अलग से भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया गया। उसे सुबह आठ बजे अंकुरित अनाज और फल, 10 बजे दोपहर का भोजन और शाम तीन बजे हैवी नाश्ता दिया गया। नाश्ते में प्रतिदिन अनार, केला और दूध उपलब्ध कराया गया। प्यास बुझाने के लिए पैक्ड मिनरल वाटर की बोतलें उपलब्ध कराई गईं। जिस कमरे में उसे ठहराया गया था उसमें एसी की जगह कूलर का बंदोबस्त था। मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी की सुविधा दी गई थी।

यह है पुलिस लाइन मेस का मेन्यू
- चाय से पहले नाश्ते में अंकुरित अनाज। चाय के साथ पूरी-सब्जी, भरवां पराठा-अचार, या ब्रेड-मक्खन दिया जाता है।
- दोपहर का भोजन : तुअर (अरहर) दाल, एक हरी सब्जी, एक मिक्स वेज, चावल, रोटी, सलाद, पापड़।
सप्ताह में एक दिन विशेष भोजन के रूप में बूंदी अथवा खीरे का रायता दिया जाता है।
रात का भोजन : रोटी, दाल, हरी सब्जी, पनीर या विशेष ग्रेवी वाली सब्जी, चावल, सलाद।
सप्ताह में एक निश्चित दिन बुधवार या रविवार को मांसाहारी लोगों के लिए नॉनवेज में चिकन या मटन तो शाकाहारी को पनीर की सब्जी दी जाती है।

बोले अधिवक्ता
वीजा प्रक्रिया में समय लगने के कारण दूतावास ने उसे पुलिस लाइन में रखने की व्यवस्था कराई थी। बृहस्पतिवार देर रात फेलेन का वीजा पासपोर्ट दूतावास से मिलने की जानकारी होने पर जनपद की पुलिस उसे दिल्ली पहुंचाकर दूतावास को सुपुर्द कर दिया।

- सुभाष पासवान, ट्रेविस फेलेन के अधिवक्ता, दीवानी न्यायालय महराजगंज
बोले आधिकारी
ट्रेविस फेलेन को पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है। मेस से भोजन व नाश्ता गया। पैक्ड मिनरल वाटर की बोतल व नाश्ते में फल बाजार से खरीदकर उपलब्ध कराया गया। फेलेन पर प्रतिदिन लगभग एक हजार रुपये खर्च किया गया।
- रवींद्र कुमार सिंह, अमेरिकी नागरिक के सुरक्षा नोडल व सीओ निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed