फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police conducted a checking drive at the bank and reviewed the security arrangements.

Maharajganj News: पुलिस ने बैंक में चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Wed, 08 Apr 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Police conducted a checking drive at the bank and reviewed the security arrangements.
परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम की जांच की
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस ने आमजन की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को विभिन्न बैंक शाखाओं में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में स्थित बैंक शाखाओं, एटीएम बूथों और उनके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश-निकास द्वारों और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई तथा एटीएम बूथों के आसपास भी सतर्कता बरती गई। पुलिस ने बैंक प्रबंधकों, कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें। साथ ही ग्राहकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वे अपने एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी या अन्य बैंकिंग जानकारी किसी अजनबी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन




इसके अलावा पुलिस टीमों ने बैंक के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की जांच की और आसपास के क्षेत्रों में गश्त करते हुए लोगों को सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की। जनपद पुलिस ने अपील की कि बैंक से बड़ी धनराशि निकालने या जमा करने के समय विशेष सावधानी बरतें तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed