फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police arrest one accused

Maharajganj News: नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
police arrest one accused
नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सुकरौली गांव रहने वाला है आरोपी युवक, पहले भी दर्ज हो चुका है केस
कार की जांच में 2700 प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने सूचना के आधार पर अंतरराष्ट्रीय गिरोह के एक सदस्य को अधिक मात्रा में नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दवाओं को नौतनवां में युवक को देकर, फिर वहां से नेपाल भेजता था।
बृहस्पतिवार शाम स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना मिली कि भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशीली प्रतिबंध दवाओं का धंधा हो रहा है। टीम ने पीपीगंज भगवानपुर चौराहे पर एक चार पहिया वाहन का पीछा कर पकड़ लिया। कार की जांच में 2700 प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने अपना नाम आमिर खान निवासी ग्राम सुकरौली थाना सोनौली बताया। उसने बताया कि नौतनवां में एक कपड़े की दुकान है। उसने पीपीगंज से इंजेक्शन लाने के लिए कहा था। इंजेक्शन नेपाल भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य है। पूछताछ में पता चला है कि युवक कई वर्षों से नशे के धंधे में लिप्त है। इसके पूर्व नशीली दवाओं का धंधा करने के आरोप में गैंगस्टर में अभी जेल से छूट कर आया था। युवक के खिलाफ पीपीगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed