{"_id":"687caec9c616b9aaf9005127","slug":"police-and-investigation-agencies-reached-maharajganj-on-information-of-rohingya-news-in-hindi-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोहिंग्या की सूचना पर मचा हड़कंप, जांच में मिले ये चौंकाने वाले तथ्य- हो रहा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोहिंग्या की सूचना पर मचा हड़कंप, जांच में मिले ये चौंकाने वाले तथ्य- हो रहा सत्यापन
Sun, 20 Jul 2025 02:24 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:24 PM IST
सार
बीती रात बभनौली सहित अन्य ग्राम पंचायत जहां बाहरी लोगों के किराएदार के रूप में रहने की सूचना थी पुलिस ने पड़ताल की वहीं आज पनियरा कस्बे में जांच प्रभावी है। किराये पर रहने वालों से मूल पता व उससे संबंधित दस्तावेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में रोहिंग्या की सूचना पर जांच चल रही थी. सत्यापन में अभी तक कोई नहीं मिला ( सांकेतिक फोटो)
- फोटो : freepik.com
विस्तार
गृह विभाग से प्राप्त निर्देश क्रम में पुलिस किराए पर रह रहे लोगों के सत्यापन में जुटी है। शनिवार की रात्रि पनियरा पुलिस ने बभनौली में रहने वाले बाहरी निवासियों का सत्यापन किया। पनियरा कस्बे में पड़ताल की जा रही है। जांच में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
महराजगंज जनपद बिहार सीमा के साथ पड़ोसी मुल्क नेपाल से भी जुड़ा है जहां अक्सर सीमा क्षेत्र में दाखिल होते विदेशी नागरिक पकड़े जाते हैं। पनियरा थानाध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में पनियरा थाना क्षेत्र में पिछले 20 घंटे से जांच प्रक्रिया विभाग क्षेत्रों में प्रभावी है।
विज्ञापन
बीती रात बभनौली सहित अन्य ग्राम पंचायत जहां बाहरी लोगों के किराएदार के रूप में रहने की सूचना थी पुलिस ने पड़ताल की वहीं आज पनियरा कस्बे में जांच प्रभावी है। किराये पर रहने वालों से मूल पता व उससे संबंधित दस्तावेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पता किया जा रहा कि यहां किराये पर क्यों रहते हैं और क्या कार्य करते हैं। इसकी पुष्टि आसपास के लोगों से की जा रही है। शनिवार को पुलिस ने बभनौली चौराहे व उसके आसपास में जांच पड़ताल की गई। वहां कोई किरायेदार नहीं मिला