{"_id":"5783e99f4f1c1b191d13d64b","slug":"plantation-of-unity-presented-mishal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Plaपौधरोपण कर एकता की मिशाल पेश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Plaपौधरोपण कर एकता की मिशाल पेश की
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को 81 जगहों पर पौधरोपण हुआ। सीएम के पहल पर अधिकारी ही नहीं नेताओं ने भी पौधरोपण किए।
डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह ने सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज में विश्व कीर्तिमान स्थापना अभियान के तहत आम, जामुन, अर्जुन, कदंब आदि का पौधरोपण किया।
डीएम ने अर्जुनही, सागर दिनही भाग एक, भाग दो एवं भाग चार में पौधरोपण किया। अर्जुनही भाग एक में पांच हेक्टेयर में 5500 पौध, भाग दो के 15 हेक्टेयर में 16500 पौध तथा भाग चार के पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में 5500 पौध रोपित किए गए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 6166 स्थानों पर पांच करोड़ पौध लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किये जाने का कार्य किया जाना था। इसके तहत सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में 27 स्थानों पर 151400 तथा गोरखपुर वन प्रभाग के अंतर्गत 54 स्थलों में 477500 पौध लगाने का लक्ष्य था। इस प्रकार जिले में कुल 81 स्थानों पर 628900 पौध लगाया जाना था।
विज्ञापन
डीएम ने वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत रोपित सभी पौधों की पूर्ण सुरक्षा का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है।
इस अवसर पर रेंजर अशोक चन्द्रा, ऑडिटर, गवाह, लेखपाल, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उपस्थित रहे। रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के तहत सोमवार को मधवलियां रेंज के गनेशपुर व मनिकापुर बीट में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए । फारेस्टर रामसूरत प्रसाद की अगुवाई में मनिकापुर बीट में 5500 पौधे 8 हेक्टेयर भूमि में रोपे गए । जबकि गनेशपुर बीट के कंम्पार्ट संख्या 14 में 10 हेक्टेयर भूमि पर 6500 पौधे रोपे गये । उत्तरी चौक रेंज के महरी घोड़हवा वीट में रेंजर वीके पाठक के अगुवाई में 5500 पौधों का रोपण किया गया।
पूर्व चेयरमैन ने कब्रिस्तान में किया पौधरोपण
नौतनवा। नगर के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने सभासदों और स्थानीय लोगों के साथ कब्रिस्तान एवं दोमुहानघाट पर पौधरोपण किया। इसमें एक सौ ग्यारह फलदार वृक्ष लगाए गए।
इस मौके पर शहनवाज खान, श्रीनिवास, राजेन्द्र जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, राजेश ब्वायड, राजकुमार यादव, विकास मोदनवाल, किस्माती देवी, राजकुमार गिरी मौजूद रहे।
इसी क्रम में मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल नौतनवा में बच्चों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर सभी बच्चों ने पौधरोपण करने का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय किशोर सिन्हा, भालेन्दू शुक्ल, कपिलदेव, वेद प्रकाश मिश्र, बृजेश पाण्डेय, रविनाथ त्रिपाठी, सुनील कुमार, रविन्द्र सिंह मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने किया पौधरोपण
महराजगंज। सपा के महासचिव आफाक अहमद खान ने अहमद नगर में पौधरोपण किया।
इसी क्रम में पौधरोपण बिंद्रेश कन्नौजिया के नेतृत्व में ध्यानेश्वर त्रिपाठी, राजेश यादव व जगदम्बा गुप्ता एडवोकेट सीएमओ परिसर में पौधरोपण किए। सपा महासचिव आफाक अहमद खान ने कहा कि इस सोच के लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। राजेश यादव ने कहा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान अनूप नायक, राम प्रताप, अमितेश के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया
फरेंदा। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और एसपी भारत सिंह यादव ने सोमवार को फरेंदा रेंज के गिरधरपुर बीट में आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। जहां पर पौधारोपण कार्यों का निरीक्षण किया। वन विभाग द्वारा कराये गये कार्यों का निरीक्षण करते हुए पौधों की रखरखाव सही ढंग से कराने की हिदायत दी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुआ पौधरोपण
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार बांकी रेंज पनियरा के अन्तर्गत कुल 26 कंपार्टमेंट में लगे दो लाख दस हजार तीन सौ पचहत्तर पौधे लगाए गए ।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार चौक रेंज के सोनाड़ी देवी चार नंबर में 1875 पौधरोपण हुआ। सोनाड़ी देवी 27 नम्बर खोस्टा बाट में 3125 पौधरोपण हुआ। सोनाड़ी देवी 30नम्बर बर्सेना बीट में 4400 पौधारोपण हुआ।
बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड बृजमनगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर अभियान के तहत 60500, वृक्षारोपण किया गया । जिसमे,सागौन, सीरस, इको लिप्ट्स,गुटेल,जामुन,कटहल,आम,अर्जुन, आदि किस्म की ब्राइटी के पौधों का रोपड़ किया गया। इस मौके पर डिप्टी रेंजर विनोद कुमार नायक ने खुर्रमपुर बीट में पौधरोपण किया।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के मधवलियां रेंज के बसौली बीट के तेंदुअहवां जंगल-1 मे रेंजर डी.एस.तिवारी एवं ए.बी.एस.ए. निचलौल सी.पी. गौड़ के अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया।
बरगदवा प्रतिनिधि के अनुसार मधवलियां रेंज के गनेशपुर व मनिकापुर बीट मे विभिन्न प्रजाति के पौधो को रोप कर अभियान की शुरूआत की गई । फारेस्टर रामसूरत प्रसाद की अगुवाई मे मनिकापुर बीट मे कंम्पार्ट संख्या 15 में 5500 पौधे 8 हेक्टेयर भूमि मे रोपे गए। जिसमें आम 400 शीशम 1100 अर्जन 4000 । जबकि गनेशपुर बीट के कंम्पार्ट संख्या 14 के 10 हेक्टेयर भूमि मे 6500 पौधे रोपे गये ।