{"_id":"9102ae3ce7d2179b825459d52cc720f1","slug":"planning-of-state-minister-fail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री की कवायद काम न आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री की कवायद काम न आई
अमर उजाला/महराजगंज
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह व पूर्व सांसद अखिलेश सिंह की
विज्ञापन
भागदौड़ भी सपा प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सकी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव
के लिए सपा प्रत्याशी की जीत की जिम्मेदारी कृषि अनुसंधान व चिकित्सा
शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह को दी गई थी।
प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद से ही राज्य मंत्री लगातार जिले में कैम्प किए हुए थे और अंतिम समय तक पूर्व सांसद अखिलेश सिंह के साथ मिलकर वोट सहेजते रहे। लेकिन सपा को महज 13 वोट मिले। यह उनके गले से नहीं उतर रहा है।
वहीं सपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने खुलकर बोला कि हार का कारण पार्टी का अंतर्कलह व प्रशासन की लापरवाही है। जितेंद्र का कहना है कि वे अंतर्कलह के मुद्दे को पार्टी के बड़े नेताओं से अवगत कराएंगे। पार्टी में ही कुछ लोगों ने उनके साथ छल किया है।
जिस कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रशासन भी खरीद फरोख्त नहीं रोक सका और अंत समय तक जिला पंचायत सदस्यों को एकजुट नहीं कर सका।