फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People with disabilities are making careers by taking drugs across the border.

Maharajganj News: दिव्यांगों को कैरियर बनाकर सरहद पार करा रहे नशे का सामान

Fri, 22 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
People with disabilities are making careers by taking drugs across the border.
बार्डर क्षेत्र में साइकिल से सामान लेकर जाता युवक। संवाद
- नेपाल में बढ़ी नशे की गोली की मांग, मौके का फायदा उठा तस्कर कर रहे मोटी कमाई
विज्ञापन

- सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करों के कई गैंग सक्रिय, बुधवार को दो तस्करों की हुई गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवा कस्बे में नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की खेप बरामद हुई तो तस्करी के नए खेल का भांडा फूटा। बाइकर्स गैंग के अलावा दिव्यांगों को कैरियर बनाकर तस्कर नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा नेपाल भेज रहे हैं। नेपाल के युवाओं में नशे की गोली लेने का चलन बढ़ रहा है। तस्कर मौके का लाभ उठाकर मोटी रकम कमा रहे हैं। उधर, बुधवार को नशीली दवाओं को साथ दो तस्करों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नेपाल में इन दिनों नशीली दवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसकी पूर्ति भारत से तस्करी के जरिए हो रही है। तस्करों के कई गैंग नशीली दवाएं और इंजेक्शन नेपाल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। नेपाल के पोखरा, नारायण घाट, भैरहवा, बुटवल तक नशीली दवाएं पहुंचाई जा रही हैं। जानलेवा होने के बाद भी नशे की इन गोलियों की मांग लगातार बनी हुई है, क्योंकि ये गोलियां सस्ती हैं और नशे की डोज को पूरा करती हैं।
विज्ञापन

नशे के धंधे से जुड़े तस्कर नेपाल तक खेप पहुंचाने के लिए दिव्यांगों का कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। नशीली दवा ले जाने वालों में अधिकांश बेचने के साथ ही खुद भी नशे के आदी बन गए हैं। दिव्यांग होने की वजह से सुरक्षा एजेंसियां भी इन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और इसी की आड़ में तस्करों का खेल तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
गिरफ्तार तस्कर भेजे गए जेल
नौतनवा कस्बे में पुलिस, सशस्त्र सीमा बल व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार रात नशीली दवाओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी पहचान नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर-18 जानकी नगर घंटाघर निवासी प्रदुम्न प्रताप सिंह और वार्ड नंबर-17 राहुल नगर निवासी मोहम्मद नफीस के रूप में हुई। दोनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रदुम्न पहले भी नशीली दवा की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। जेल में आने के बाद भी उसने अपने अवैध धंधे को जारी रखा। नौतनवा क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

-------------------------
पहले भी हो चुकी है तस्करों की गिरफ्तारी

चार अप्रैल को श्याम काट पुल के पास अनिल कुमार यादव निवासी फुलवरिया फरेंदा व सोनू कुमार निवासी वाल्मीकिनगर सोनौली को नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया गया था। 21 मार्च को सोनौली में दुकान में छापा मारकर सरफराज खान निवासी आंबेडकरनगर (सुकरौली) सोनौली को गिरफ्तार किया था। वहीं, 21 फरवरी को मोहम्मद आलम निवासी दोगहरा भैरहवा नेपाल की गिरफ्तारी हुई थी।
------------------------
कोट- - -
बरामद दवाओं के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। पहले भी कई बार बरामदगी की जा चुकी है।
- शिव कुमार नायक, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed