फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people locked substation

लाइन मैन की मौत पर उपकेंद्र पर लगाया ताला

Wed, 01 Jun 2016 01:00 AM IST
mahrajganj
mahrajganj Updated Wed, 01 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
people locked substation
ग्रामीणों न विद्युत उपकेंद्र पर ताला लगाया। - फोटो : अमर उजाला
विद्युत उपकेंद्र पनियरा पर संविदा पर तैनात लाइन मैन पुनिल (25 वर्ष) की 29 मई को पोल पर चढ़ कर लाइन ठीक करते समय करेंट लगने से मौत हो        गई थी।  गांव वालों और उसके परिवार के लोगों में आक्रोश है कि मौत के दो दिनों बाद भी विद्युत विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया। इससे गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र पनियरा पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


कहा कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आएगा तब तक धरना जारी रहेगा।  ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता एके श्रीवास्तव से फोन पर बात की तो उन्होंने कमिश्नर की मीटिंग का हवाला देकर आने से इनकार कर दिया। उन्होंने मौके पर एसडीओ को भेजने का आश्वासन दिया। कहा कि परिजनों की मांग जायज है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीओ अविनाश कुमार सिंह ने माहौल गरम देख उन्होंने पुलिस फोर्स बुला ली। उन्होंने आश्वासन दिया की 10 दिनों के अंदर सवा पांच लाख रुपये मृतक के परिजनों को दिलवा दिया जाएगा। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर धरना  समाप्त हुआ। धरने में परिजनों के अलावा संत कुमार, हेमंत कुमार, पन्ने चौहान, राजेन्द्र चौहान व गणेश पासवान सहित बड़ी संख्या में गांव के  लोग  मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed