{"_id":"611413c38ebc3ef3932c1a8a","slug":"people-has-come-to-vaccination-in-centres-maharajganj-news-gkp405268683","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण केंद्रों पर बढ़ रही लोगों की भीड़, 7652 लोगों को लटा टीका
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगावाने के लिए महिला अस्पताल समेत जिले के अन्य केंद्रों पर लोगों की भीड़ ज्यादा हो रही है जिससे लोगों को टीका लगवाने में परेशानी हो रही है। वहीं, पहले टीका लगवाने की होड़ में लोग धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं। सुबह से ही केंद्रों पर लोगों का तांता लग जा रहा है। कुछ लोग बिना पंजीकरण के भी केंद्र पर पहुंच रहे हैं। स्लाट खाली नहीं मिलने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में 7652 लोगों को टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से लोगों का आना शुरू हो गया। दोपहर तक यहां ज्यादा भीड़ लग गई जिससे पहले टीका लगवाने के चक्कर में लोगों ने धक्का-मुक्की की। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में एएनएम सेंटर, पुराना अस्पताल व प्राइमरी विद्यालय बनकटी में बुधवार को बरसात में भी लोग छाता लगा कर कतार में खड़े रहे। बुधवार को वैक्सीन की संख्या कम होने के कारण करीब दो सौ लोग वापस घर लौट गए। सिर्फ 290 लोगों को ही कोरोनारोधी टीका लग सका। केंद्र पर पहुंची सुशीला, बीना, रोहित, रवि प्रकाश, शिवेंद्र, बृजेश आदि लोगों ने बताया कि सुबह से ही केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचे थे कि भीड़ अधिक होने के कारण टीका लग पाना कठिन हो रहा है। ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी रामशरन गुप्ता ने बताया कि वैक्सीन की डिमांड की गई है। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोग वापस लौट रहे हैं।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सीएचसी रतनपुर में 200 , सीएचसी नौतनवां में 200, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबू पैसिया में 200, बरगदवा में 200 लोगों को टीका लगा। इसकी जानकारी बीसीपीएम हरीनाथ यादव ने दी।
विज्ञापन
जिले में पाए गए पांच कोरोना पॉजिटिव
महराजगंज। जिले में बुधवार को पांच कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। अब तक 12396 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें 16 केस सक्रिय है। मरने वालों की संख्या 138 है। वहीं, 12241 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को 1372 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इन दिनों कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। संवाद