फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People engrossed in bhajan and kirtan, waiting for life to be consecrated.

Maharajganj News: भजन कीर्तन में लीन हुए लोग, प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार

Sun, 21 Jan 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 21 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
People engrossed in bhajan and kirtan, waiting for life to be consecrated.
महराजगंज। जिले में रामभक्तों की अटूट श्रद्धा दिख रही है। कहीं भजन कीर्तन हो रहा है तो कहीं सफाई चल रही है। हर कोई उत्सव मना रहा है। इससे पूरा वातावरण श्रीराम के जयघोष से गूंजायमान हो उठा है। हर किसी को प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार है। जिले में 25 मंदिरों पर भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर में हनुमंत सेवा दल की ओर से घर-घर पोस्टर वितरित किया गया। लोगों से दीप जलाने की अपील की गई। अरूणेश शुक्ल, पंडित सच्चिदानंद पांडेय, पंडित बृजेंद्र नाथ तिवारी ,पंडित नर्वदेश्वर शुक्ल, पंडित आलोक त्रिपाठी ने शहर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। शहर में दुर्गा मंदिर पर भजन कीर्तन में शामिल होने की अपील की। आकाश गुप्ता और विकास गुप्ता ने मुड़िला बाजार के हर घर तक प्रभु श्री राम मंदिर का चित्र और पूजित अक्षत देकर अपने सर्व हिंदू समाज से निवेदन किया की आने वाले 22 जनवरी को अपने घर को दीप से सजाएं।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी का माहौल
अड्डा बाजार। क्षेत्र में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी का माहौल है। मंदिरों में साफ सफाई के अलावा शाम से रात तक भजन कीर्तन हो रहे हैं। महुअवा अड्डा के राम जानकी मंदिर, गजरहा के शिव मंदिर, बरवाकला के मंदिर में हर शाम भजन-कीर्तन हो रहा है। बरवाखुर्द के ग्राम प्रधान विनय सिंह ने बताया कि सोमवार को मंदिर पर सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गजरही के डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके वहां मंदिर पर वैदिक रीति से पूजा, सुंदरकांड का पाठ, कीर्तन और भंडारा किया जाएगा। चंडीथान के उमेश मद्धेशिया ने बताया कि सोमवार को मंदिर पर भजन-कीर्तन के अलावा दिन में चौराहे पर भी बिरहा और भंडारे का आयोजन होगा। कुरहवा, संपतिहा, पैसिया बाबू, कौलही, नईकोट, नरकटहा के मंदिरों की साफ सफाई, सजावट की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed