फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People continued to struggle with traffic jams even after route diversion

Maharajganj News: रूट डायवर्जन के बाद भी जाम से जूझते रहे लोग

Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
People continued to struggle with traffic jams even after route diversion
-सक्सेना चौक से मउपाकड़, जिला अस्पताल तक जाम में फंसीं रही गाड़ियां, सुबह 10 बजे से तीनों रोड पर लागू रहा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान शहरवासियों को जाम से न जूझना पड़े इसको देखते हुए फरेंदा, गोरखपुर और निचलौल रोड पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रही। बाइक से आने जाने वालों को तो नहीं, लेकिन सवारी गाड़ियों को दूसरे रास्ते से घुमाकर विभिन्न मार्गों पर भेजा गया। अतिरिक्त समय लगने के कारण यात्रियों को धूप में आना-जाना पड़ा। इसके बाद भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर सुबह से ही भीड़ मुख्यालय पहुंचने लगी थी। क्योंकि नामांकन का समय लगभग सुबह 11 बजे तय था। दोपहर 12:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस की सभा भी थी। इसे लेकर फरेंदा रूट पर उद्योग केंद्र के पहले से ही नहर रास्ते निचलौल रोड की ओर से भेजा गया। इसी प्रकार गोरखपुर रोड पर हनुमानगढ़ी बलिया नाला पुल से सवारी गाड़ियों को बस स्टैंड होते हुए फरेंदा रोड पर जाने दिया गया।
विज्ञापन

निचलौल रोड पर बस स्टेशन से सक्सेना चौक तक तो सभी सवारी गाड़ियों को आने जाने दिया जा रहा था, लेकिन इसके आगे पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण लोगों को लंबा घूमकर गंतव्य मार्गों तक पहुंचना पड़ा। केवल रोडवेज की बसों को ही मुख्य रूट से आने जाने दिया गया। अचानक इस रूट डायवर्जन के कारण आने जाने वाले लोगों को दोपहर दो बजे तक परेशानी झेलनी पड़ी। निजी वाहन चालकों को गोरखपुर और फरेंदा रूट पर सर्विस लेन से आने जाने की अनुमति दी गई। मार्ग पर जगह-जगह वाहन खड़ा करने वालों ने भी अवरोध उत्पन्न किया। केवल सभा और नामांकन में आए लोगों के वाहन को ही मुख्य रूट से आने-जाने दिया गया। निचलौल रोड पर रास्ता संकरा होने के कारण घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी यातायात अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। यातायात पुलिस आवागमन बहाल रखने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed