{"_id":"e3cc2a0437e73b351b20909c8531693f","slug":"people-briefed-on-traffic-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली को डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विभिन्न वर्गों व समुदाय के लोग भी शामिल रहे। रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर नगर के मुख्य चौराहे पर समाप्त हुई।
इस दौरान यातायात नियमों के पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया तथा यातायात नियमों की जानकारियां दी गयी। इस अवसर पर सत्यनिष्ठा से यह शपथ लिया गया की यातायात संबंधित समस्त नियमों का पालन करेंगे।नगर के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने के लिए शपथ दिलायी गयी। स्कूल के बच्चों ने सत्यनिष्ठा से यह शपथ लिया कि यातायात संबंधित नियमों का पालन करेंगे। बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किये तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए किसी वाहन का संचालन नहीं करेंगे। बिना हेल्मेट के मोटरसाइकिल, स्कूल नहीं चलायेंगे। वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे तथा अन्य को भी प्रयोग के लिए प्रेरित करेंगे। खतरनाक ढंग से वाहन नहीं चलायेंगे। वयस्क होने के पश्चात वाहन चलाते समय पैदल एवं साइकिल यात्रियों को सम्मान प्रदान करेंगे। कभी भी नशे की स्थिति से वाहन का संचालन नहीं करेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे वाहनों पर स्टंट आदि नहीं करेंगे। तेजगति से वाहन नहीं चलाएंगे का शपथ लिया।
यहां मुख्य रुप से एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्ता, रामजीत, हुदा खान समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।