{"_id":"62a2397d02b25e6f0900e86f","slug":"pension-of-615-destitute-women-is-pending-due-to-lack-of-verification-maharajganj-news-gkp4397975158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन के अभाव में लंबित है 615 निराश्रित महिलाओं का पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन के अभाव में लंबित है 615 निराश्रित महिलाओं का पेंशन
विज्ञापन
सत्यापन के अभाव में लंबित है 615 निराश्रित महिलाओं की पेंशन
- सत्यापन न होने से धनराशि के लाभ से वंचित हो रहे ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के पात्र
महराजगंज। जिले के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में इस समय 615 निराश्रित महिलाओं का सत्यापन लंबित है। सत्यापन के लंबित होने से जहां उन्हें पेंशन की धनराशि का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वहीं योजना की सार्थकता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जिले के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में कुल 615 निराश्रित महिलाओं ने पेंशन के लिए आवेदन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनरों के सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी की, जबकि नगरीय क्षेत्र के पेंशनरों के सत्यापन की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी की होती है। आवेदकों की ओर से जमा किए गए आवेदन में से ग्रामीण क्षेत्र मेें 502 एवं नगरीय क्षेत्र में 112 आवेदकों का सत्यापन लंबित है।
---------
फरेंदा ब्लॉक में सर्वाधिक 91 एवं नौतनवां नगर पालिका में 41 का आवेदन लंबित
जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुवचंद त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में फरेंदा में सर्वाधिक 91, बृजमनगंज में 35, धानी में 30, घुघली में 59, लक्ष्मीपुर में 51, सदर में आठ, मिठौरा में 32, रतनपुर में 58, निचलौल में 34, पनियरा में 16, परतावल में 52 व सिसवा मेें 36 आवेदन लंबित हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में नौतनवां नगर पालिका में 41, महराजगंज व निचलौल में 14-14, घुघली में 16, सिसवां में 19, फरेंदा में आठ व सोनौली में एक आवेदन लंबित है।
विज्ञापन
--------------
लंबित आवेदनों के सत्यापन को अविलंब पूरा कराने के लिए खंड विकास अधिकारियों व उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। जिम्मेदार अतिशीघ्र सत्यापन कर आवेदन को भेजना सुनिश्चित करें।
- गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी