{"_id":"6175a15b09e03b44d132c3e1","slug":"pcs-exam-12441-droped-the-eamination-maharajganj-news-gkp414091110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा-------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा-------------
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12,441 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीसीएस परीक्षा
महराजगंज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण माहौल व कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 10848 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 4648 ने परीक्षा दी जबकि 6200 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 4607 ने परीक्षा दी जबकि 6241 अनुपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पहली बार जिले में आयोजित हुई इस परीक्षा को लेकर कार्मल इंटर कॉलेज, आईटीएम, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, लिटिल फ्लावर स्कूल, नवजीवन मिशन स्कूल, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ स्कूल, पंचायत इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामरेखा राय गंगा राय महाविद्यालय, विशप एकेडमी व झिनकी देवी स्मारक पीजी कॉलेज मेें क्रमश: 384-384 तथा जीएसवीएस इंटर कॉलेज, परमेश्वर सिंह महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज, शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज, दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज, गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, जवाहर लाल नेेहरु स्मारक पीजी कॉलेज, स्वर्णप्रभा पीजी कालेज, एमपी पब्लिक स्कूल व दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में 480-480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।
डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया मुआयना
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नगर के विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता, परीक्षा की शुचिता का आकलन किया। परीक्षार्थियों, शिक्षकों व केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। पाया कि कमरों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो रही है। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, डीएफओ पुष्प कुमार कांधला, एएसपी निवेश कटियार, सभी एसडीएम व सभी सीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर केंद्रों पर रही कड़ी सुुरक्षा व्यवस्था
पीसीएस प्री की परीक्षा को लेकर केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस कर्मियों ने परीक्षा केंद्र व उसके आसपास के गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखा। नगर में कई केंद्रों के बनाए जाने के दृष्टिगत पुलिस ने भ्रमणशील रहकर भी स्थिति का जायजा लिया।
कठिन प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों को उलझाया
फरेंदा में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी आनंद कुमार ने बताया कि कठिन प्रश्नपत्र ने उन्हें उलझाने का कार्य किया। पहली पाली में पर्यावरण व वैचारिक प्रश्नों ने उलझाया तो दूसरी पाली में संप्रेषण के सवालों में परीक्षार्थी काफी उलझते दिखे। परीक्षार्थी एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि कठिन व उलझाऊ प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को काफी माथापच्ची करने पर मजबूर कर दिया।