फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pay of absentee teachers stopped, clarification also called

अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण भी तलब

Sun, 10 Jan 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pay of absentee teachers stopped, clarification also called
अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण भी तलब
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को जिले के तीन ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल के बंद मिलने व शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने पर जहां संबंधित का वेतन अथवा मानदेय रोक दिया गया। वहीं विद्यालय की शिथिल व्यवस्था पर प्रधानाध्यापकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।
बीएसए ने फरेंदा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसा महंथ के निरीक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यापक वंशीधन पांडेय व शिक्षामित्र कालिंदी को अनुपस्थित पाकर उनका एक दिन का वेतन व मानदेय रोक दिया। लगातार अनुपस्थित चल रही शिक्षिका शिखा का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर स्पष्टीकरण मांगा। बनकटी प्राथमिक विद्यालय विभागीय व शैक्षणिक कार्यों की न्यून जानकारी पर रामकिशनु को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के पुरंदरपुर प्रथम प्राथमिक विद्यालय बंद मिला जिस पर सभी शिक्षक का वेतन व शिक्षामित्रों का मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया। पुरंदरपुर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में प्रभारी प्रधानाध्यापक शालिनी गौंड़ व शिक्षामित्र देवेश पांडेय के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन व मानदेय रोका गया। संविलयन वाले विद्यालय देवपुर में विभागीय कार्यों में जानकारी का आभाव व निर्माण कार्यों में शिथिलता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मंजू चौधरी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़िला में प्रभारी प्रधानाध्यापक मीना कुमारी द्वारा कार्यों में शिथिलता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधसी में अनुपस्थित शिक्षिका किरन शर्मा का वेतन रोका गया। कायाकल्प के कार्यों को लेकर डीपीआरओ को पत्र भी भेजा गया है। संवलियन वाले विद्यालय पुरैनिहा में शिक्षिका मंजूलता गुप्ता का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया। दूसरी शिक्षिका शालिनी का अनुपस्थित तिथि का वेतन बाधित रोका गया। प्रधानाध्यापक को भी नोटिस जारी की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय जगरनाथपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक हृदयानंद तथा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक प्रदीप कुमार व राजकुमार को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। संविलयन वाले विद्यालय रतनपुर द्वितीय में शिक्षक बाल्मीकी पटेल बिना किसी सूचना के 31 दिसंबर से ही अनुपस्थित मिले जिस पर उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया। शिक्षक विमल प्रताप सिंह व शिक्षामित्र शाफिया खातून को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। संविलयन वाले विद्यालय सेखुआनी में अनुपस्थित दो शिक्षकों का वेतन रोका गया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस
बीएसए ने नौतनवां के संविलयन वाले विद्यालय सेखुआनी में दायित्वों के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही सात माह से प्रसूतावकाश पर चल रही शिक्षिका प्रीति गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed