फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients with fever, diarrhea, vomiting increased in hospital

अस्पताल में बुखार, दस्त, उल्टी के मरीज बढ़े

Sat, 18 Aug 2018 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 18 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Patients with fever, diarrhea, vomiting increased in hospital
अस्पताल में बुखार, दस्त, उल्टी के मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। तापमान में वृद्धि से लोगों में घबराहट, बुखार, दस्त व उलटी की शिकायत बढ़ गई है। शुक्रवार को तापमान 40.3 डिग्री तक पहुंच गया। उधर, जिला अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कुछ लोगों को गंभीर हालत में संक्रामक वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने मौसम में हुए परिवर्तन को देखते हुए धूप से बचाव के साथ दूषित जल व बासी खाने से परहेज करने की सलाह दी है। चाहे पर्ची काउंटर हो अथवा डॉक्टर का कक्ष, हर जगह मरीजों की भीड़ लगी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत पैथॉलाजी में हुई। यहां लोग कतारों में खडे़ होकर खून की जांच के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में लखिमा थरूआ गांव के गुलजार, कोठीभार की सीमा, निचलौल रहमतुल्लाह, पिपरा बाबू की अनीता, कतरौली गांव के शुभम, पकड़ी नौनियां से अनन्या, पिपरा नारायण गांव से विशाल, गजेंद्र, चंदन, अनिल, पकड़ी खुर्द गांव से नगमा, पतरेगा गांव से अभय भर्ती हैं। यह सभी उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित हैं। इन सभी का इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि 7 अगस्त को जिला अस्पताल में 551 मरीज, 8  को 565, 9 को 580, 10 अगस्त को 590 मरीज अस्पताल में इलाज कराने आए। इनके अलावा 11 अगस्त को 598 मरीज, 13 अगस्त को 602 मरीज और 14 अगस्त को 614 मरीज अस्पताल इलाज कराने आए। नवजात शिशु देखभाल यूनिट में 12 बेड पर 44 बच्चे भर्ती रहे। वहीं अस्पताल प्रशासन का दावा है कि बच्चों का बेहतर इलाज हो रहा है।  सीएमएस डॉ.आरबी राम ने बताया कि तापमान में वृद्धि का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बुखार, उल्टी, दस्त, नाक से रक्त आने, गले में इन्फेक्शन, पेट दर्द और घबराहट के मरीज अस्पताल में अधिक आ रहे हैं। इसके अलावा चर्म रोग के मरीज भी आने लगे हैं। धूप से बचाव, स्वच्छ पानी, बासी खाना नहीं खाने व सूती कपड़े के उपयोग करने की जरूरत है। डॉक्टर एएम भास्कर ने लोगों को सुझाव दिया कि खाली पेट घर से बाहर न निकलें। सुबह नीबू पानी पीएं और शुद्ध पानी का उपयोग करें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हल्के कपड़े पहनें और पुदीने का शरबत पीएं। इससे लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed