Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients, travelers, tourists, and schoolchildren remained stuck in a traffic jam for two hours.

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर जाम के बाद शुरू हुआ कटिंग का खेल

Thu, 19 Nov 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Patients, travelers, tourists, and schoolchildren remained stuck in a traffic jam for two hours.
सोनौली। भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर बुधवार दोपहर लगे भीषण जाम ने यातायात व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। वाहनों की कतार के बीच कथित तौर पर लाइन काटकर गाड़ियों को निकालने के प्रयास से हालात बिगड़ गए। करीब दो घंटे तक मरीज, यात्री, पर्यटक और स्कूली बच्चे जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे एसएसबी चौक से वाहनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कतार में लगना था। आरोप है कि एक कंटेनर चालक को काली मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट संचालक ने पुलिस से बात होने का हवाला देकर आगे बढ़ने को कहा। इसके बाद चालक टेंपो स्टैंड की ओर निकल पड़ा। इसी दौरान एसएसबी रोड पर भगवानपुर जाने वाले मार्ग के पास एक खराब ट्रक खड़ा होने से रास्ता और संकरा हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि निर्धारित कतार में लगने के बजाय कुछ वाहनों को विपरीत दिशा से निकालने का प्रयास किया गया। इससे आमने-सामने वाहन आ गए और रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। पुलिसकर्मियों की कथित मिलीभगत से लाइन कटिंग कराए जाने के आरोपों ने बॉर्डर की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गली-कूचों तक पहुंचा जाम, संपर्क मार्ग भी हुए बंद
मुख्य मार्ग पर जाम लगते ही वाहन चालकों ने निकलने के लिए लिंक मार्गों का सहारा लेना शुरू कर दिया। इससे एसएसबी रोड, मंदिर मार्ग समेत अन्य संपर्क रास्तों पर टेंपो, ऑटो और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते गली-कूचे भी जाम की चपेट में आ गए। अपराह्न करीब 3:15 बजे के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।


बस में विदेशी पर्यटक, कार में सो गए स्कूली बच्चे
ट्रक चालक रामेश्वर ने बताया कि वाहन कतार में खड़े हैं लेकिन कुछ गाड़ियां लाइन काटकर आगे निकल रही हैं और नेपाल जा रही हैं। पर्यटक बस चालक उदयराज के मुताबिक, विपरीत दिशा से वाहनों के आने के कारण रास्ता बंद हो गया था। बस में विदेशी पर्यटक सवार थे और वे करीब एक घंटे से जाम में फंसे थे। सोनौली निवासी शंभू ने बताया कि वह नौतनवा स्थित स्कूल से बच्चों को लेकर दोपहर करीब एक बजे निकले थे। जाम में करीब दो घंटे तक फंसे रहने के कारण बच्चे कार में ही सो गए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर यातायात व्यवस्था ठीक नहीं होने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बोले अधिकारी



अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर जाम खुलवाया गया है। जाम लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
- बसंत कुमार सिंह, सीओ नौतनवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed